October 19, 2024

ख़बरे टी वी – मानव श्रृंखला निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान के तहत आज सोगरा हाई स्कूल मैदान में खो-खो एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

मानव श्रृंखला निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान के तहत आज सोगरा हाई स्कूल मैदान में खो-खो एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उप विकास आयुक्त ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा सांकेतिक मानव श्रृंखला का निर्माण भी किया गया। जिसके माध्यम से सभी लोगों को 19 जनवरी को निर्माण होने वाले मानव श्रृंखला में शामिल होने का आह्वान किया गया।


इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता सहित अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न टीम के प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Other Important News