October 18, 2024

ख़बरे टी वी – राजगीर को प्लास्टिक पौलोथिन मुक्ति करने आदि विषयों पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन……जानिए पूरी खबर

ख़बरे टी वी – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट –   अंतरास्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के जरादेवी मंदिर परिसर में राजगीर को स्वच्छ एवम सुन्दर बनाने ,बढ़ते तापमान, विलुप्त हो रही पक्षियों के प्रजातियों एवम सिंगल यूज पौलोथिन के रोक थाम, मानसून काल मे परंपरागत वृक्षारोपण,पशु पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था,राजगीर को प्लास्टिक पौलोथिन मुक्ति करने आदि विषयों पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया , साथ ही नगर परिषद राजगीर एवम नगर पंचायत सिलाव के ब्रांड एम्बेसडर लोक गायक भैया को गौरैया संरक्षण अभियान के श्री राजीव पाण्डेय जी ओर से गौरैया संरक्षण हेतु घरौंदा भेंट किया गया।

मौके पर उपस्थित पूर्व रेलवे स्टेशन प्रबंधक श्री मंतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री उमराव प्रसाद निर्मल ,समाजसेवी श्याम किशोर भारती,समाजसेवी पप्पू सिंह ,पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया जनप्रतिनिधि श्री अरुण कुमार, प्राचार्य शशि भूषण प्रसाद , शिक्षक श्री मनोहर चौधरी, शिक्षक अनिल कुमार पासवान, विद्यार्थी परिषद की मनोरमा कुमारी,एवम अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Other Important News