October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा में बिहार दिवस एवं कुंडलपुर महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक……. जानिए पूरी खबर

नालंदा में बिहार दिवस एवं कुंडलपुर महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक..

 

 

 

ख़बरे टी वी – 9334598481 – शुभम की रिपोर्ट – बिहार दिवस-2022 एवं कुंडलपुर महोत्सव-2022 के आयोजन को लेकर आज  नालन्दा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हरदेव भवन सभागार में बैठक आहूत की गई।

*बिहार दिवस* के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 22 मार्च को सुबह में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जल जीवन हरियाली की थीम पर विद्यालय स्तर पर चित्रांकन, भाषण आदि की प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना भेजा जाएगा। इस अवसर पर 22 से 24 मार्च तक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी विभिन्न विषयों से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
श्रम कल्याण मैदान में विकास मेला-सह- प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। श्रम कल्याण मैदान के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

*दो दिवसीय कुंडलपुर महोत्सव* का आयोजन आगामी 14 एवं 15 अप्रैल को किया जाएगा।
14 अप्रैल को कुंडलपुर दिगंबर जैन समिति द्वारा प्रातः 7 बजे नंद्यावर्त महल तीर्थ से नालंदा म्यूजियम तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 8 बजे मुख्य मंदिर में भगवान महावीर की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेवारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई।
14 एवं 15 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या के आयोजन के संबंध में पर्यटन विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्यक्रम के स्वरूप का निर्धारण किया जाएगा।
महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति तथा अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति गठित किया गया।

जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, स्थापना उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को शामिल किया गया है। अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति में अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिलाव, अंचल अधिकारी सिलाव सहित अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
अलग-अलग कार्यों के लिए नोडल पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं तथा उनके सहयोग के लिए अलग से पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी संबद्ध किया जा रहा है।
महोत्सव के आयोजन को लेकर किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए निविदा की प्रक्रिया को समय से पूरा करने का निदेश नजारत उपसमाहर्ता को दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्री विजय कुमार जैन मंत्री नंद्यावर्त महल कुंडलपुर आदि उपस्थित थे।

Other Important News