• Tue. May 12th, 2026

@bihar: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला..

Bykhabretv-raj

Sep 24, 2025

 

 

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

@ख़बरें Tv:  दिनांक 23 सितंबर 2025 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका पर एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देना, जन-जागरूकता बढ़ाना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करना था।

मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमकुम ने अपने संबोधन में कहा,

> “नियमित टीकाकरण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। मीडिया इस संदेश को समाज के हर कोने तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित टीकाकरण से खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खाँसी जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है। वहीं, मीडिया के माध्यम से इन बीमारियों और टीकाकरण से जुड़ी सच्ची जानकारी आमजन तक पहुँचाना अनिवार्य है।

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मीडिया के सहयोग से “मिशन इंद्रधनुष” जैसे कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर तक सफल बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि 9 से 14 वर्ष तक के बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एच पी भी का भी टीकाकरण किया जा रहा है। एच पी भी के लिए 25 सितंबर 2025 को मेगा अभियान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कई बार अफवाहों और जानकारी की कमी के कारण अभिभावक टीकाकरण से दूर रहते हैं, जिसे मीडिया सही जानकारी देकर बदल सकता है।

कार्यशाला में स्थानीय पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाने का आश्वासन दिया।

अंत में, सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए यूनिसेफ एस एम सी ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएँ मीडिया और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करती हैं, जिससे जिले में टीकाकरण की स्थिति और बेहतर हो सकेगी।

इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी , स्थानीय पत्रकारों, रेडियो प्रतिनिधियों एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े कर्मी , पी सी आई के प्रोग्राम मैनेजर कामता पाठक, स्टेट मैनेजर डॉक्यूमेंटेशन पुतुल ठाकुर, जिला समन्वयक प्रिंस कुमार, बिहार शरीफ़ के प्रखंड समन्वयक, सिलाव और बेन के प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार, परवलपुर के प्रखंड समन्वयक संगीता कुमारी एवं इस्लामपुर के प्रखंड समन्वयक धनंजय पांडेय शामिल हुए।