October 19, 2024

ख़बरे टी वी – बिहार लगातार बाढ़ एवं सुखाड़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के बावजूद विकास के पथ पर अग्रसर है…….. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – 9334598481 – ब्यूरो रिपोर्ट – बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के मरियाहू विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत आयोजित कई स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मरियाहू एवं रामनगर प्रखण्ड के जगरनाथपुर, राजापुर-1, दादर एवं राणापुर आदि गॉवों में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
अपने संबोधन में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने स्थानीय समस्याओं का जिक्र करने के साथ ही बिहार की नीतीश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि बिहार लगातार बाढ़ एवं सुखाड़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के बावजूद विकास के पथ पर अग्रसर है। बिहार से झारखण्ड अलग होने के बाद बिहार में प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता सीमित हो गयी। शराबबंदी के कारण भी राज्य के राजस्व में कमी आयी किन्तु मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच एवं कुशल नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। साथ ही राज्य में सभी वर्गों के बीच काफी भाईचारा है।

मंत्री श्री कुमार ने उपस्थित लोगों से जद(यु0) प्रत्याशी श्री सुशील कुमार पटेल के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ कार्यक्रम में जद(यु0) कार्यकर्त्ता मनराज पाल, मनोज कुमार पाल, राजबहादुर पाल, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, ओमप्रकाश पटेल, कमलेश पटेल, रविन्द्र पटेल, सिकन्दर पटेल, बसंतलाल पटेल, अजय पटेल, राजकुमार पटेल, संजय पटेल, बिहार के नालन्दा जिला के जद(यु0) कार्यकर्त्ता मुन्ना कुमार, इन्द्रजीत कुमार, पंकज कुमार, मधुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Other Important News