पटना-लोकमान्य तिलक-पटना ट्रेन को अब राजगीर-लोकमान्य तिलक-राजगीर के मध्य नियमित चलाने का निर्देश…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: नालंदा के मा लोकसभा सदस्य, श्री कौशलेन्द्र कुमार ने मा.रेलमंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से (13201/13202) पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन जो मुम्बई से चलकर पटना आती है और पटना में ही रुकी रहती है, उसका विस्तार राजगीर तक किए जाने की माँग लगातार की थी। सांसद महोदय ने कहा कि नालंदा स्थित पावापुरी एवं कुण्डलपुर भगवान महाबीर जी की जन्मस्थली है। बड़ी संख्या में जैन धर्म के अनुयायी एवं अन्य तीर्थ यात्री मुम्बई से यहाँ दर्शन करने आते हैं, परन्तु ट्रेन की असुविधा के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि पटना-लोकमान्य तिलक-पटना ट्रेन का विस्तार राजगीर तक कर दिया जाता है, तो यात्री-सुविधा के साथ ही रेलवे को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। रेलमंत्री ने सांसद महोदय को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संबंध में यथाशीघ्र आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किया जायेगा। इसी क्रम में (13201/13202) पटना-लोकमान्य तिलक-पटना ट्रेन को अब राजगीर-लोकमान्य तिलक-राजगीर के मध्य नियमित चलाने का निर्देश दिया गया है।
