October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह उर्फ लॉर्ड साहब के पत्नी की निधन के बाद परिजनों से मिले नालंदा सांसद……. जानिए पूरी खबर

मृतक के परिजन से मिले~ सांसद

Khabre Tv – 9334598481 – नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह उर्फ लॉर्ड साहब के पत्नी उषा देवी(71वर्ष) के निधन रविवार की सुबह अचानक हो गई मृत्यु की सूचना मिलते ही नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संताबना दिया एवं भगवान से प्रार्थना किए की खुदा की घड़ी में शोकाकुल परिवार को इतनी शक्ति दे कि इस विपत्ति का सामना कर सकें। सांसद श्री कुमार ने बताया कि मृतक धर्म परायण एवं ईश्वर में आस्था रखने वाले महिला थी।

 

 

सांसद श्री कुमार ने बताया कि इस घर से मेरा पुराना संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि इनके पति सीताराम सिंह उर्फ लॉर्ड साहब शुरू से ही सामाजिक कार्य में रहते है। उनकी पत्नी की मृत्यु पर शहर के बुद्धिजीवियों अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया। प्रकट करने वालों ने दिनेश कुमार अधिवक्ता, नीरज कौशल, डॉ शशिकांत कुमार टोनी ,अमित कुमार अधिवक्ता ,संजीव कुमार अधिवक्ता, अवध चौधरी, संजय कुमार के अलावा सैकड़ों लोग शामिल है।

 

Other Important News