October 19, 2024

ख़बरे टी वी – बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना में कांग्रेेस सदस्यता मेगा अभियान का शुभारंभ …. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – 9334598481 – रोहित की रिपोर्ट – बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना में कांग्रेेस सदस्यता मेगा अभियान का शुभारंभ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने की।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री चंदन बागची ने पहले प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई फिर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कांग्रेस पार्टी के विधान परिषद सदस्य सह प्रवक्ता श्री प्रेम चंद्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री चंदन बागची, विधायक राजेश राम, विधायक इज़हर अहमद,पूर्व विधायक गजानंद शाही, पूर्व विधायक लालबाबू राम, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार,

बिहार प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार पासवान, प्रवक्ता जया मिश्रा, आदि सैकड़ों नेताओं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता की नवीकरण करवाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने कहा कि पूरे बिहार में कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ।

राज्य के विभिन्न जिलों में प्रखंड व बूथ स्तर तक संगठन को विस्तार कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, की हाथों को मजबूत कर संगठन को
मजबूती प्रदान की जाएगी।

Other Important News