October 19, 2024

ख़बरे टी वी – पंचायत चुनाव जागरूकता अभियान के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय से सेविकाओ की रैली को हरी झंडी…… जानिए पूरी खबर

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – सत्यम की रिपोर्ट – पंचायत चुनाव जागरूकता अभियान के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय से सेविकाओ की रैली को हरी झंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा दिखायी गयी। रैली प्रखंड कार्यालय से होते हुए अस्थावां बाजार से वापस कार्यालय आयी।

 

इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती पूजा किरण द्वारा सभी से अपना वोट देने की अपील की गई साथ ही प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है, इसके महत्व को बताया गया।
इस मौके पर सेविकाओ द्वारा आकर्षक रंगोली बनायी गयी जिसमे अलग अलग रंगों के वोटिंग कंपार्टमेंट को दर्शाया गया।

Other Important News