• Tue. Apr 21st, 2026

@bihar: विकसित भारत के अमृत काल के तहत डाक विभाग नालंदा मंडल की सहभागिता…

Bykhabretv-raj

Sep 3, 2025

 

 

 

 

 

 

विकसित भारत के अमृत काल के तहत डाक विभाग नालंदा मंडल की सहभागिता…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र मैदान, बिहारशरीफ में आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य विभाग, बिहार सरकार, श्री श्रवण कुमार ने सिरकत किया।

माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ-साथ भारतीय डाक विभाग द्वारा लगाए गए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के काउंटरों का भ्रमण किया। इस अवसर पर डाक विभाग नालंदा मंडल की ओर से आकर्षक काउंटर लगाए गए, जिन पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने बच्चियों को डाक बिभाग द्वारा खोले गए सुकन्या समृद्धि खाता पासबुक तथा डाक जीवन बीमा से लाभान्वित हुए ग्राहकों को उनके पासबुक सौंपकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम की अवधि में डाक विभाग द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की गईं :

डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा में ₹52 लाख का व्यवसाय

165 पीस गंगाजल की बिक्री

173 आधार अपडेशन कार्य 36 नया आधार कार्य

13 फिलटेली आइटम्स की बिक्री

49 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए

3650 रुपया मूल्य के डाक टिकट की बिक्री हुई

48 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता

इन सेवाओं से स्थानीय नागरिकों ने प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया तथा लोगों में डाक विभाग के प्रति उत्साह देखा गया।

अपने संबोधन में माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने डाक विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में डाक विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे जिले के लोगों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।”

इस अवसर पर डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल, श्री कुंदन कुमार ने माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार का पुष्पगुच्छ एवं राम जन्मभूमि मंदिर पर जारी डाक टिकट भेंटकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में डाकपाल बिहारशरीफ श्री मनीष आनंद,डाक निरिक्षक रामाशीष प्रसाद,अभिषेक कुमार,अमलेश कुमार,श्री मिथलेश कुमार,श्री शैलेन्द्र कुमार, श्री निरंजन कुमार, श्री मुन्नू कुमार, श्री कुमार अभिषेक, संजय कुमार ,राजीव कुमार ,अमित कुमार ,मृत्युंजय कुमार, राजन कुमार, मोहम्मद फैजल, बिभूति बर्त, मुकेश कुमार सहित अनेक डाककर्मी उपस्थित रहेI