October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा सैनिक स्कूल के सैन्य छात्र – छात्राओं ने भाग लिया अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में …. जानिए पूरा मामला

https://youtube.com/watch?v=RN3e7EAxJVs&feature=share

इस खबर का वीडियो देखने के लिए ऊपर दिए गए लिंक को क्लिक करें…

नालंदा सैनिक स्कूल के सैन्य छात्र – छात्राओं ने भाग लिया अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में..

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट – नालंदा के सैनिक स्कूल कक्षा छठवीं एवं सातवीं के 50 चयनित सैन्य छात्र-छात्राओं ने विज्ञान भारती,
पृथ्वी मंत्रालय भारत सरकार ,
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं गोवा राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में वर्षा जल संग्रह एवं शुद्धीकरण पर आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ) में पूरे भारतवर्ष में किया गया।
आपको बता दें कि बिहार एवं झारखंड दोनों राज्यों में सैनिक स्कूल नालंदा को इसके लिए चयनित किया गया है।

इसका उद्देश्य विद्यालयी स्तर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना एवं जन समस्या को प्राकृतिक संसाधनों एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाना है।

विद्यालय के प्राचार्य कर्नल तमोजित विश्वास ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अनुसंधान के नव प्रवर्तक हैं।
इससे युवा मन जल संरक्षण, मृदा संरक्षण अंततोगत्वा प्राकृतिक संरक्षण के बारे में नई बातें सीख पाएंगे।

विज्ञान शिक्षण एवं अधिगम में इस प्रकार के नवाचार भावी पीढ़ी को अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सहयोग होंगे।
कर्नल तमोजित विश्वास ने सभी प्रतिभागियों तथा इस कार्यक्रम के बिहार एवं झारखंड राज्य के समन्वयक डॉ प्रमोद कुमार को बधाई दी एवं छात्रों को प्रोत्साहित किया ।

इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री एलेक्सी राजन एवं कला शिक्षिका कुमारी सुरभि भी उपस्थित रही।

Other Important News