नालंदा की 40 बालिकाओं को इनर व्हील क्लब द्वारा टी-शर्ट प्रदान की गई….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ। आज दिनांक 23/09/2026को बिहार शरीफ IMA हॉल के प्रांगण में एक कार्यक्रम कर साईकिल के खिलाड़ियों को दिया गया T शर्ट,, अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग का आयोजन सीनियर एवं जूनियर वर्ग में मुंगेर, बिहार में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली साइक्लिंग एसोसिएशन नालंदा की 40 बालिकाओं को इनर व्हील क्लब द्वारा टी-शर्ट प्रदान की गई, जिस पर इनर व्हील का लोगो प्रिंट कराया गया। इस पहल के माध्यम से क्लब ने महिला एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए अपनी ब्रांडिंग के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
इनर व्हील क्लब की ओर से बालिकाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें साइकिल रेस में पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और लगन के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। क्लब ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवं जिले का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में पीपी नीरजा, पीपी सजना जोसेफ, पीपी मंजू प्रकाश, पीपी रूबी सिन्हा, अध्यक्ष शोभा रानी और सचिव उषा प्रियंवदा और सुधा राणा , नालंदा जिला साइकलिंग एसोसिएशन सचिव प्रमोद कुमार , अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे, राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा कुमारी, सुहानी कुमारी भी मौजूद रहीं। सभी ने बालिकाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
