BR24D0022892 -REG. BY CENTRAL GOVT.

#nalanda: आम बजट के चर्चा में भाग लिए नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

आम बजट के चर्चा में भाग लिए नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार….

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें टी वी: नालंदा की समस्याओं और उसका निदान का किया अनुरोध…अध्यक्ष महोदय, मा.वित्त मंत्री जी ने वर्ष, 2025-26 के लिए खर्च का कुल 50 लाख 65 हजार 345 करोड़ रू. का अनुमान प्रस्तुति किया है, जिसमें आमदनी करीब 34 लाख 96 हजार 409 करोड़ रू. होने का अनुमान है और बाकी उधारी से पूरा करना है। मा.वित्त मंत्री जी का यह अत्यन्त ही विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। इससे देश में चहुँमुखी विकास होगा और सरकार के अनुमान के अनुसार देश जल्द ही तीसरी विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। देशवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आम जनता की आय बढ़ेगी। किसानों की आय बढ़ेगी। मध्यम वर्गों की आय बढ़ेगी। मजदूरों की आय बढ़ेगी। व्यवसायियों की आय बढ़ेगी। देश विकास की ऊंचाईयों को छूने का प्रयास करेगा। इसके लिए मा.वित्तमंत्री जी और मा.प्रधानमंत्री जी को अभिनन्दन करता हूँ।

अध्यक्ष महोदय, मैं बिहार के नालंदा संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधि हूँ। नालंदा विश्व की ऐतिहासिक एवं ज्ञान की नगरी हे। मा.वित्तमंत्री जी अपने भाषण के क्रम संख्या-63 और 67 में बिहार राज्य उड़ान योजना के तहत पटना और बिहटा एयरपोर्ट के विस्तार के अलावा बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की सुविधा देने की घोषणा की है। मैं उनसे आग्रह करता हूँ कि मेरे मा.मुख्यमंत्री जी के सपनों को साकार करने के लिए नालंदा के राजगीर में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की स्वीकृति दें, जिससे वहाँ राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को हवाई सुविधा मिल सके। इससे वहाँ टूरिज्म का विकास होगा। स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे साथ ही राज्य और केन्द्र सरकार को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी।

अध्यक्ष महोदय, इसी क्रम में पटना आईआईटी के विस्तार एवं वहाँ छात्रावास के निर्माण का प्रस्ताव अति स्वागत योग्य कदम है। इसके लिए मा.वित्तमंत्री जी को धन्यवाद।

अध्यक्ष महोदय, इसी प्रकार बिहार में मखाना किसानों के पथ-प्रदर्शन और प्रशिक्षण सहायता के लिए बिहार राज्य में मखाना बोर्ड की स्थापना का प्रस्ताव काफी स्वागत योग्य कदम है।

अध्यक्ष महोदय, किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड में विस्तार एवं किसानों को उन्नत खेती के लिए आधुनिक टेक्निक एवं बीज का प्रबंधन का प्रस्ताव देश के किसानों के खुशहाली के लिए काफी लाभदायक होगा। विशेषकर लोन की सीमा को पाँच लाख करने से किसानों के पास खेती के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध होगा।

अध्यक्ष महोदय, बिहार राज्य कृषि आधारित राज्य है। वहाँ उर्वरक की माँग अधिक हे। घरेलू आपूर्ति को पूरा करने के लिए बिहार राज्य में एक और उर्वरक कारखाना स्थापित करने की आवश्यकता है।

मा.वित्तमंत्री एवं मा.प्रधानमंत्री जी इस दिशा में अवश्य विचार करें।

अध्यक्ष महोदय, मा.वित्तमंत्री जी ने मत्स्य उद्योग को बढ़ावा देने की बात की है। मेरे संसदीय क्षेत्र में तालाबों के द्वारा मछली पालन का काम काफी तेजी से चल रहा है। वहाँ के मछली पालक किसानों को सरकारी सहायता नहीं मिलता है। मेरा सरकार से आग्रह है कि नालंदा एवं बिहार के मछली पालक किसानों को विशेष सहायता राशि देने की कार्ययोजना चलाई जाये।

अध्यक्ष महोदय, एम.एस.एम.ई. क्षेत्र पर सरकार ने इस बजट में विशेष फोकस किया है। इससे एमएसएमई क्षेत्र में पूंजी की हो रही कठिनाईयों की समस्या दूर होगी। किन्तु जीएसटी में एमएसएमई को परेशानियां हैं। उनको भुगतान अगले महीने के 20 तारीख को करना पड़ता है, किन्तु सप्लाई का पेमेन्ट 60 से 90 दिनों के बाद आता है। यह एक बड़ी समस्या है। एमएसएमई को जो एक्साईज में छूट पाये हुए थे, उनको जीएसटी इनपुट क्रेडिट से वंचित किया गया है। इस असमानता के कारण एमएसएमई में उत्पादक व्यवसायियों को नुकसान हो रहा है। इस पर जल्द से जल्द सुधारात्मक निर्णय लेने की आवश्यकता है।

अध्यक्ष महोदय, मा.वित्तमंत्री जी ने बिहार में रेलवे को करीब 10 हजार 66 करोड़ रू. का आबंटन किया है। यह राज्य में रेलवे के विकास के लिए काफी कम है। वैसे तो बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत विकास किया जा रहा है। बिहार के दरभंगा और आनंद विहार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और 12 वन्दे भारत ट्रेनों को दिया गया है। गया, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सीतामढ़ी और दरभंगा रेलवे स्टेशनों को 15 सौ 55 करोड़ रू. के व्यय से विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए मा.वित्तमंत्री जी एवं रेलमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ। मेरे क्षेत्र नालंदा के कुछ रेलवे से संबंधी माँगें हैं:-

1. नालंदा में राजगीर, दनियावां, फतुहा रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ी रामपुर हाल्ट पर तो रूकती है, लेकिन वहाँ टिकट नहीं कटता हैं, इसलिए रामपुर हाल्ट पर टिकट काऊंटर की व्यवस्था किया जाये।

2. रहुई मेरे संसदीय क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है। यहाँ बहुत बड़ा डेंटल कॉलेज है। पटना से आने में काफी परेशानी होती है। अतः रहुई रोड़ हाल्ट पर इंटरसिटी, एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव किया जाये।

3. इसलामपुर से पटना के लिए मैंने एक जोड़ी अतिरिक्त मेमू ट्रेन चलाने की माँग को कई बार पत्राचार के माध्यम से और मौखिक रूप से उठाया है। मेरा मानना है कि पूर्व की भाँति एक जोड़ी अतिरिक्त मेमू ट्रेन जब तक नहीं चलाई जाती है, तब तक इस रेलखंड के यात्रियों की परेशानी यथावत् बनी रहेगी। अतः इस रूट पर एक जोड़ी अतिरिक्त मेमू ट्रेन दिया जाये।

4. बिहार शरीफ और राजगीर में यात्रियों को कोच-डिस्प्ले नहीं होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। अतः वहाँ पर कोच-डिस्प्ले लगाया जाये।

5. नालंदा जिला में अधिकांश प्लेटफार्मों का लेवल बहुत ही नीचा है। इस लो-लेवल प्लेटफार्माें पर महिलाओं, बुजुर्गों व रोगियों को चढ़ने में काफी परेशानी होती है, जिससे दुर्घटना होती रहती है। अतः जितने भी लो-लेवल रेलवे प्लेटफार्म हैं, उसको ऊंचा करने के साथ ही रोशनी, पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था किया जाये।

6. रेलवे में खाली पदों पर बहाली किया जाये, जिससे कि रेलवे कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त भार कम करने के साथ ही देश के युवाओं को रोजगार मिल सके।

7. राजगीर से फतुहा वाया बिहार शरीफ, चण्डी, रुखाई, दनियावां होते हुए मेमू ट्रेन फतुआ तक चलती है। इसे पटना जंक्शन या दानापुर तक विस्तारित किया जाये।

8. नालंदा में हरनौत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री विश्राम गृह का निर्माण कराया जाये।

9. नालंदा में हरनौत रेल कोच कारखाना में केवल मरम्मत का ही कार्य हो रहा है, जो कि इस समय टॉप लेबल पर है। जबकि इस रेल कोच कारखाना में नया निर्माण भी किए जाने की घोषणा की गई थी। परन्तु अभी तक इस विषय में कोई कार्यवाई नहीं की गई है। अतः मेरी मांग होगी कि हरनौत रेल कोच कारखाना में नया निर्माण कार्य चालू कराया जाये।

10. फतुआ एनएच-30ए, नया एनएच-431 फोरलेन से दनियावां, चण्डी, हरनौत, शकसोहर से बाढ़ तक नया फोरलेन बनाया जाये।

11. एनएच-33 पुराना एनएच-110 जहानाबाद, अरवल और एकंगरसराय, परवलपुर से बिहार शरीफ तक फोरलेन का निर्माण कराया जाये।

अध्यक्ष महोदय, अन्त में मैं मा.वित्तमंत्री जी को पुनः धन्यवाद देते हुए इस बजट का समर्थन करता हूँ कि उन्हांेने देश के मध्यम वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी शक्ति के उत्थान के लिए इस वर्ष सशक्त बजट दिया है। इसमें गरीबी से मुक्ति, बेहतरीन, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा तक आम जनता की पहुंच और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली दवाईयों पर आयात शुल्क समाप्त करने प्रस्ताव काफी सराहनीय कदम है। मैं अन्त में एक और आग्रह करना चाहता हूं कि कोरोनाकाल में सीनियर सिटीजन को रेलवे में जो सुविधा को वापस ले लिया गया था, उसे पुनः लागू करने की आवश्यकता है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने का काम करेगी। और आयुष्मान भारत योजना में जो सीनियर सिटीजन की 70 वर्ष के आयु का प्रावधान हे उसे 60 वर्ष कर दिया जाये।

अध्यक्ष महोदय, मैं एक और प्रस्ताव के लिए मा.वित्तमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने भगवान बुद्ध जीके जीवनकाल से संबंधित स्थलों को आपस में जोड़ने एवं वहाँ भौतिक विकास करने का संकल्प किया है। इससे मेरे यहाँ राजगीर और बौद्ध गया के विकास का रास्ता साफ होगा। यह सरकार का अति सराहनीय कदम है।