October 19, 2024

ख़बरें टी वी : 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग-दिवस पर सैनिक स्कूल नालंदा में योग शिविर का हुआ आयोजन..जानिए पूरी ख़बर

9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग-दिवस पर सैनिक स्कूल नालंदा में योग शिविर का हुआ आयोजन..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप की आवाज ” … आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : सिलाव, 21 जून 2023, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन , नालंदा के योग प्रशिक्षक श्री अनिरुद्ध कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में हुआ |
पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है | योग भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ा हुआ है | लोगों को स्वस्थ और खुशहाल बनाए रखने के लिए योग को बहुत प्रभावशाली माना जाता है | संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ रखा है |

 

 

 

 

उक्त को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में प्रात: 6:00 बजे योग शिविर का उद्घाटन सैनिक स्कूल के प्राचार्य कैप्टन (भा. न. से.) नवीन कृष्ण चन्द्र के कर-कमलों से हुआ | तत्पश्चात योग-प्रशिक्षक ने विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया | योग के महत्त्व को रेखांकित करते हुए प्राचार्य महोदय ने बताया कि हमारे देश में योग की परम्परा अत्यंत प्राचीन है और इसकी उत्पत्ति हजारों वर्ष पहले हुई थी | ऐसा माना जाता है कि जब से सभ्यता शुरू हुई तभी से योग की उत्पत्ति हुई | योग विद्या में भगवन शिव को ‘आदि योगी’ कहा जाता है | उन्होंने कहा भगवान कृष्ण ने भी गीता में समता, सामर्थ्य एवं समाधि का ज्ञान दिया है साथ ही वे कर्म योग,भक्ति योग एवं ज्ञान योग की चर्चा करते हैं तथा दुखों से मुक्ति का उपाय सुझाते हैं | उन्होंने आगे कहा वर्तमान में हमारी जीवन-शैली अत्यधिक व्यस्त हो गयी है, ऐसे में यदि हम योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो निश्चय ही हमारी कार्य-कुशलता बढेगी | ज्ञात हो कि योग के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय में चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया |
इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य विंग कमांडर जे एस उज्वल, शिक्षक , प्रशासनिक कर्मी, सामान्य कर्मियों सहित उनके परिवार के बच्चे एवं महिलाओं ने भाग लिया |

 

Other Important News