October 18, 2024

#bihar: महिला क्लब ने आयोजित किया डांडिया नाइट,झिझिया नृत्य का भी हुआ प्रदर्शन.. जानिए

महिला क्लब ने आयोजित किया डांडिया नाइट,झिझिया नृत्य का भी हुआ प्रदर्शन…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दरभंगा, महिला क्लब, दरभंगा द्वारा स्थानीय लोक नृत्य झिझिया एवं डांडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। अल्लपट्टी स्थित डॉक्टर पुष्प झा के परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की वरिष्ठ सदस्या द्रौपदी सिंह, रंजना जायसवाल, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, अध्यक्षा डॉक्टर पुष्पा झा, सचिव राजकुमारी मारीवाला एवं कोषाध्यक्ष डॉ. आभा सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महिला क्लब की अध्यक्षा डॉ. पुष्पा झा ने कहा कि मिथिलांचल की लोक नृत्य झिझिया मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है और इस क्षेत्र की अनोखी पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मिथिला की लोक नृत्‍य झिझिया को बचाने की जरूरत है। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा तभी हमारी पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान बनी रहेगी। डॉ. झा ने कहा कि डांडिया महोत्सव एक पारंपरिक भारतीय त्योहार है, जो नवरात्रि के दौरान देश के बड़े भूभाग में मनाया जाता है। डांडिया महोत्सव एक ऐसा अवसर है …

 

 

जब लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर खुशियों के पलों का आनंद लेते हैं। डांडिया महोत्सव में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह त्योहार महिलाओं के लिए एक ऐसा अवसर है, जब वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए, अपने परिधानों, आभूषणों और नृत्य के माध्यम से अपनी खुशियों और उत्साह को व्यक्त करती हैं।
महिला क्लब की सचिव राजकुमारी मारीवाला ने कहा कि झिझिया का महत्व मिथिला की संस्कृति में बहुत अधिक है। यह नृत्य मिथिला की महिलाओं की सुंदरता, आकर्षण और आत्मविश्वास को दर्शाता है। झिझिया के माध्यम से महिलाएं अपनी खुशियों और उत्साह को व्यक्त करती हैं और अपने जीवन में सकारात्मकता और आनंद को बढ़ावा देती है। वहीं डांडिया महोत्सव में लोग रंग-बिरंगे परिधान पहनते हैं और डांडिया के डंडे के साथ नृत्य करते हैं। इस नृत्य के दौरान लोग एक-दूसरे से मिलकर खुशियों और उत्साह के साथ करते हैं।
कार्यक्रम नेहा बोहरा के गणेश वंदना से शुरु हुई ततपश्चात मिथिलांचल क्षेत्र में विशेष रूप से प्रचलित मिथिला की पारंपरिक लोकनृत्य झिझिया का प्रदर्शन हुआ जिसे उपस्थित दर्शकों ने काफी सराहा। नन्हीं बच्चियाँ त्वीशा वाधवानी, आश्वी सुरेका, सनाया पाहुजा, वान्या बरोलिया, आरिका सुरेका ने भी डांडिया खेल कर सभी का दिल मोह लिया। गैलेक्सी रीत डांस ग्रुप की संचालिका ऋतु के निर्देशन में हुई डाँडिया का महिला क्लब से जुड़ी सदस्यों समेत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पुरी रात लुत्फ उठाया। आयोजन की सफलता में क्लब की सदस्या रेखा पाहुजा, डॉ. अलका द्विवेदी, डा. नूतन राय, डॉक्टर मालती भगत, डॉ. लता खेतान, डॉ. सुजाता राय, डॉ. सावित्री ओझा, मीरा सुमन, आशा गुप्ता, निधि झा, आशा श्रीवास्तव, विमला बोस, अन्नु लोहिया, इरा गामी, अरूणा गामी, नीति अग्रवाल, रंजना जायसवाल, रश्मि वर्मा, अनीता सिंह, सन्ध्या चौधरी, मंजू चौधरी, सुधा सर्राफ, सुशीला गिरी, सुनंदा बोस समेत शहर की कई गण्मान्य हस्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।