• Sun. Dec 7th, 2025

@bihar: पश्चिम दिल्ली की सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा बिहार में विकास जोरो पर…

Bykhabretv-raj

Sep 27, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

पश्चिम दिल्ली की सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा बिहार में विकास जोरो पर…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा द्वारा बिहार शरीफ परिसदन में एक प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम दिल्ली की सांसद कमलजीत सेहरावत उपस्थित हुईं। मौके पर क्षेत्रीय सह प्रभारी जीतेन्द्र नीरज एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद रहे। सांसद कमलजीत सेहरावत ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। बिहार के 75लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10000/- 10000/- रूपए भेज दिए गए हैं आगे भी बाकी बचे हुए महिलाओं के खाते में 10000/- की राशि आने वाली है। स्वयं का रोजगार करने वाली महिला बहनों को 02 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उन्हें रोजगार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जीविका समूह के द्वारा स्वरोजगार के लिए दी जा रही यह राशि महिला बहनों को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निरंतर देश की महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है।

 

 

जन धन योजना, उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, मातृत्व वंदन योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेकों योजनाओं ने देश की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया है। “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट मानना है कि देश की महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं।” बिहार में 2005 के पहले महिला बहनों, बेटियों को अपने घरों से निकलने में डर लगता था ,वहीं आज पी एम मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाएं भयमुक्त होकर अपना कार्यकलाप कर रही है। घर की बेटियां निडर होकर देर शाम तक अपने शिक्षा ग्रहण एवं बाजार करने हेतु घर से बाहर निकलती हैं। आज बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। जिसकी झलक हर जगह देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि 22 साल बाद बिहार आई हूं और यहां के विकास कार्यों को देखकर प्रसन्न हूं। मेरा बिहार के सभी महिलाओं सहित समस्त जनता से आग्रह है कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए विधानसभा चुनाव में फिर से एन डी ए सरकार बनाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, डा अशुतोष कुमार, साबो देवी, जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, राजू माहुरी, रंजू कुमारी, कंचन चंद्रवंशी, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, चंद्रकांता सिन्हा, सोनू कुमार हिंदू, धीरेन्द्र रंजन, अमित शान ,धीरज पाठक, प्रवीला देवी , मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, अविनाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार धुरी,संजीव कुमार सन्नी, रवि रंजन पांडेय, आलोक रंजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।