October 18, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा में जदयू द्वारा आयोजित स्वैच्छिक राशि संग्रह अभियान का शुभारंभ किसान नेता डॉ लाल सिंह त्यागी जी के धरती से……. जानिए पूरी खबर

नालंदा में रफ्तार पकड़ने लगी जदयू द्वारा आयोजित स्वैच्छिक राशि संग्रह अभियान.

Khabre Tv – 9334598481 – सत्यम की रिपोर्ट – नालंदा में जदयू द्वारा आयोजित स्वैच्छिक राशि संग्रह अभियान का शुभारंभ किसान नेता डॉ लाल सिंह त्यागी जी के धरती एकंगर सराय प्रखंड से की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नालंदा के सांसद सह स्वैच्छिक राशि संग्रह प्रभारी श्री कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि

यह अभियान नीतीश कुमार एवं जदयू में आस्था रखने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है नीतीश कुमार और जदयू को मजबूत करने में तन मन और धन तीनों से किया जाएगा। इस धन संग्रह से जदयू को आर्थिक रूप से और मजबूत एवं शत-शत किया जाएगा ताकि पार्टी की नीतियों सिद्धांतों सरकार के कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने में सहूलियत होगी।

आज राशि संग्रह का शुभारंभ माननीय सांसद नालंदा श्री कौशलेंद्र कुमार ने बिहार प्रदेश जनता दल यू के नाम से चेक काट कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष सिया शरण ठाकुर ने किया।

जबकि आज पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार, पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, जदयू नेता राजीव रंजन पटेल, जदयू नेता संजय कांत सिन्हा, ज़िला परिषद अध्यक्षा पिंकी कुमारी,नालंदा जिला को ऑपरेटिव के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मुन्ना,

पत्रकार राजीव सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुमार ने भी बिहार प्रदेश जनता दल यू पटना के नाम से चेक देकर स्वैच्छिक राशि संग्रह के गवाह बने।
जदयू जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर एवं संगठन प्रभारी इंद्रदेव कुशवाहा ने कहा कि यह अभियान जिला मुख्यालय से होते हुए प्रखंड ,पंचायत, गांव, वार्ड स्तर तक चलाया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुमार ने किया।

Other Important News