October 18, 2024

ख़बरें टी वी : जिलाधिकारी रहुई के विभिन्न पंचायतों का किया भ्रमण, स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लिया फ़ीडबैक…. जानिए पूरी ख़बर

 

 

जिलाधिकारी रहुई के विभिन्न पंचायतों का किया भ्रमण, स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लिया फ़ीडबैक…

 


स्थानीय लोगों की समस्याओं से भी हुए अवगत, निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया निदेश….

 

 

 

खबरें टी वी : 9334598481 : ई शुभम की रिपोर्ट : नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज रहुई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया।
भ्रमण के क्रम में उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक तथा स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी लिया।
उनके द्वारा स्थानीय लोगों के साथ भी संवाद किया गया। उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निदान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

 

 

मौर्याचक सुपासंग उच्च माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया तथा स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों द्वारा पानी की निकासी के लिए नाला का निर्माण, तालाब में सीढ़ी घाट का निर्माण, पंचायत में अस्पताल, विद्यालय में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था, मुर्गियाचक में ग्रामीण सड़क का निर्माण, पइन उड़ाही, चंदवारा में सामुदायिक भवन का निर्माण आदि आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी गई।

 

 

 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसी विद्यालय परिसर में लोगों की समस्याओं के निदान हेतु विशेष शिविर का भी आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने स्वयं स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उनसे आवेदन भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने, नि:शक्तता पेंशन, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं अन्य मामलों में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

 

 

इतासंग भदवा पंचायत के वार्ड नंबर 10 एवं 11 में भी स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। वार्ड नंबर 10 में कुछ घरों में नल जल का पानी नहीं आने के संबंध में लोगों द्वारा बताया गया। इस संबंध में बताया गया कि बहुत सारे घरों में मोटर का उपयोग किए जाने के कारण प्रेशर में कमी के फलस्वरुप कुछ घरों में पानी नहीं जा रहा है। इसके लिए मोटर हटाने हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया गया। लोगों द्वारा सामुदायिक भवन के निर्माण की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

 

रहुई नगर पंचायत के मिर्जापुर में पंचाने नदी पर निर्माणाधीन पुल -सह- छिलका तथा निर्मित स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक भवन के निर्माण की आवश्यकता बताई गई, जिसमें जमीन की उपलब्धता हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Other Important News