October 18, 2024

ख़बरें टी वी : आपदा के प्रबंधन को लेकर अपर समाहर्त्ता ने चार अंचलों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग. . जानिए

संभावित बाढ़ आपदा के प्रबंधन को लेकर अपर समाहर्त्ता ने चार अंचलों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481

ख़बरें टी वी : 9334598481 : संभावित बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर आज अपर समाहर्त्ता श्री मंजीत कुमार ने बिहारशरीफ अनुमंडल के सबसे अधिक बाढ़ प्रवण चार प्रखंडों/अंचलों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया।
सरमेरा, बिंद, रहुई एवं अस्थावां प्रखण्डों के पदाधिकारियों से एक-एक कर बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।
सुरक्षित आश्रय स्थल एवं उपयुक्त सामुदायिक रसोई स्थल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली गई। बाढ़ आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हेतु दर एवं आपूर्तिकर्ता का निर्धारण निविदा के माध्यम से किया गया है। आज की बैठक में विभिन्न अंचलों में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हेतु चयनित आपूर्तिकर्ता भी जुड़े थे। उन्हें अल्पावधि के नोटिस में सभी आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूर्व से रखने को कहा गया।
सभी अंचल अधिकारियों को कटाव निरोधी कार्य के लिए भंडारित किए गए बालू भरे बोरे का स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।
बताया गया कि बुधवार एवं गुरुवार को जिलाधिकारी द्वारा इन सभी अंचलों के पूर्व में बाढ़ प्रभावित रहे क्षेत्रों का स्थल भ्रमण किया जाएगा तथा संबंधित अंचल के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।
आज की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला आपदा शाखा प्रभारी श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ मोहम्मद शफीक तथा सभी संबंधित अंचलों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी जुड़े थे।

Other Important News