October 19, 2024

#Nalanda : सनातन धर्म का सबसे महान लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया… जानिए

 

 

 

 

 

 

 

सनातन धर्म का सबसे महान लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया…

 

 

लोक आस्था का महापर्व है छठ :- श्रवण कुमार।

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों अखाड़ापर सूर्य मंदिर कोसुक एवं मघडा का निरीक्षण बिहार सरकार के निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने छठ पूजा को लेकर छठव्रती सहित श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। सनातन धर्मावलंबियों का महान पर्व छठ पर्व को लेकर तालाबों की साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया।घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव लाइटनिंग चेंजिंग रूम आवागमन का रास्ता चुस्त दुरूस्त सहित शुद्ध पेयजल सहित अस्थाई या चलंत शौचालय निर्माण तथा जरूरत के अनुसार एन डी आर एफ या एस डी आर एफ या गोताखोर की व्यवस्था पर ध्यान रखने का निर्देश दिया।

 

 

ग्रामीणों के शिकायत पर कोसुक में एन एच सड़क के नाली का पानी निकास घाट में की जा रही है उसपर अधिकारियों को पत्राचार कर वैकल्पिक व्यवस्था कराने घाटों पर बैरिकेटिंग का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि छठ के पूर्व सारी तैयारियां पूरी कर लेने की बात कही। उन्होंने ने कहा कि छठ पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व कहा जाता है। पूजा सामग्री में भी फल, सब्जियां और प्राकृतिक चीजों रखा जाता है। मान्यता है कि छठ का व्रत करने से भगवान सूर्य समेत छठी मईया का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इतना ही नहीं छठ में मन की हर इच्छा भी पूर्ण होती है। पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष और अधिक बेहतर प्रबंध करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

 

 

उन्होने कहा कि छठ पूजा के दौरान छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है,जो भी जरूरतें हैं उसे पूरा किया जा रहा है।सांसद कौशलेंद्र कुमार जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार प्रदेश महासचिव अशगर शमीम ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का महान पर्व है इस अवसर पर नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार सेनेटरी इंस्पेक्टर परमानंद प्रसाद गुलरेज अंसारी मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा रंजीत चौधरी मुन्ना पासवान मुन्ना मांझी प्रदीप मुखिया जैन शर्मा आकाश कुमार काजल बिट्टू कुमार अजय चंद्रवंशी दिवाकर कुमार उपेंद्र कुमार दिलवाले जनार्दन पंडित राकेश पटेल अमरेश कुमार प्रेम कुमार सिन्हा अमन सिंह बंटी यादव राजेश कुमार मनोज यादव विश्वास सिंह अविनाश सिंह सुधीर कुमार भोला कुशवाहा अमरेश कुमार शशिकांत टोनी सकलदीप प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Other Important News