October 19, 2024

ख़बरे टीवी – निरीक्षण के क्रम में अवांछित सामग्री बरामद, नालंदा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा बिहार शरीफ का किया औचक निरीक्षण, कारा में प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा……..

निरीक्षण के क्रम में अवांछित सामग्री बरामद, नालंदा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा बिहार शरीफ का किया औचक निरीक्षण, कारा में प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कार्य हेतु निर्धारित समय अवधि तक कार्य नहीं किया जाता है, इस संबंध में कार्रवाई करने का निदेश .

 


( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – नालंदा जिला पदाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री नीलेश कुमार द्वारा आज मंडल कारा बिहार शरीफ का संयुक्त रुप से औचक निरीक्षण किया गया।
अधिकारी द्वय द्वारा प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक लगभग डेढ़ घंटे तक कारा के एक-एक बंदी वार्ड एवं अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अवांछित सामग्री के रूप में खैनी की पुड़िया(7), चुनौटी(7), ताश के पत्ते(2 सेट), बिजली का तार(1 मीटर) बरामद किया गया। जिसे जप्त किया गया।


मंडल कारा के स्पेशल सेल की छत पर जल जमाव की समस्या के निदान के लिए निदेश दिया गया। कारा में प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कार्य हेतु निर्धारित समय अवधि तक कार्य नहीं किया जाता है, इस संबंध में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।कारा परिसर में मास्क का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ सहित कारा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Other Important News