October 19, 2024

ख़बरें टी वी : सदगुरु कबीर सदधर्म प्राचार्य 108 महंत रामप्रिय साहेब जी के 31 वा पुण्यतिथि के मौके पर मूर्ति का अनावरण…. जानिए पूरी ख़बर

 

सदगुरु कबीर सदधर्म प्राचार्य 108 महंत रामप्रिय साहेब जी के 31 वा पुण्यतिथि के मौके पर मूर्ति का अनावरण….

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप की आवाज ” … आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ब्यूरो रिपोर्ट :  सदगुरु कबीर सदधर्म प्राचार्य 108 महंत रामप्रिय साहेब जी के 31 वा पुण्यतिथि के मौके पर कबीर आश्रम बेना में सदगुरु कबीर साहेब जी का मूर्ति का अनावरण किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री राजेश कुमार उर्फ राजू यादव, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान , सदगुरु कबीर धर्म प्रचारक श्री 108 महंत सिंधुमुनि नाम साहेब ने संयुक्त रूप से की। पूर्व विधान पार्षद राजू यादव ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि सदगुरु कबीर साहब किसी जाति धर्म संप्रदाय के नहीं थे उन्होंने समाज के सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को पाखंड, अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह दी थी। उन्होंने पाखंडो के ऊपर कड़ा प्रहार करते हुए समाज में व्याप्त अस्पृश्यता को खत्म कर शांति सद्भाव और भाईचारे का माहौल स्थापित करने का काम किए थे। मुख्य अतिथि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान ने कहा कि सदगुरु कबीर एक ऐसे महान संत थे जिनका हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग अपने, अपने समाज का होने का दावा करते थे कबीर साहेब की एक पंक्ति आज भी काफी प्रासंगिक है उन्होंने कहा था कि कबिरा खड़ा बाजार में लियो लुकेठी हाथ जो घर जारौ आपने चलो हमारे साथ , मतलब समाज में फैले अंधविश्वास को खत्म करने के लिए घर परिवार को त्याग कर समाज के नव निर्माण एवं नई दिशा देने के लिए कृत संकल्पित हो।

 

 

 

 

श्री 108 महंत सिंधु मुनि नाम साहेब ने कहा कि सर्वधर्म समभाव व आपसी भाईचारा, प्रेम से ही समाज को संगठित कर सकते है। सदगुरु कबीर साहब की संदेश को कबीर आश्रम बेना के द्वारा अनवरत रूप से पूरे बिहार, झारखंड, बंगाल में कबीर वाणी को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। मौके पर कबीर आश्रम वेना के नए महंत के रूप में सभी साधु-संतों के सहमति से श्री अगम मुनि महाराज जी को महंत मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर के संतोषी ब्यास, बेगमपुर के भोला व्यास ,वैशाली के रामजन्म मास्टर व्यास ,रुदल व्यास, व नागेंद्र व्यास ने कबीर वाणी पर आधारित संगीत से हजारों की संख्या में मौजूद कबीर श्रद्धालु लोगों को मन मोह लिया। कार्यक्रम को समाजसेवी विनोद पासवान ,शिक्षक संतोष पासवान, सुरेश पासवान, निगम मुनि, सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

 

 

Other Important News