October 19, 2024

#bihar nalanda: अज्ञात बाइक ने तीन महिलाओं को कुचला, एक महिला की मौके मौत…जानिए

 

 

 

अज्ञात बाइक चालक ने तीन महिलाओं को कुचला, एक महिला की मौके मौत….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : वारिसलीगंज (नवादा):-वारिसलीगंज-पकरीबरामा पथ पर तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात मोटरसाईकिल सवार ने 03 महिलाओं को रौंद दिया।जिसके बाद एक महिला की मौके पर मौत हो गयी।वहीं दो अन्य जख्मी है। दुर्घटना के बाद परिवार के लोगों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पकरीबरावां पथ के बिशुनपुर गांव के समीप हुई है।इस घटना में 45 वर्षीय महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद अफरातफरी मच गया।स्थानीय लोगों द्वारा अन्य दो महिलाओं को इलाज के लिए वारिसलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया और मृतक महिला के शव को सड़क पर रखकर पथ जाम कर दिया।

 

विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम , 20 हजार मुआवजे के घंटों बाद जाम हटाया गया….

 

मृतक महिला की पहचान तांती मीर बिगहा ग्राम निवासी दयानंद तांती की 45 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में किया गया है।मृतका के दो पुत्र 17 वर्षीय प्रवीण कुमार एवं 14 वर्षीय आनंद का रो -रोकर बुरा हाल था।घायल शंभू तांती की पत्नी रीता देवी और शिवदानी तांती की पत्नी आरती देवी को इलाज के लिए वारिसलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

दुर्घटना के बाद मोटरसाईकिल सवार फरार हो गया….

 

मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे एवं बाईक चालक की गिरफ्तारी की मांग किए जाने लगे सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी महेश चौधरी बीडीओ डॉ.पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रूपेश कुमार दल -बल के साथ पहुंचकर जाम तुड़वाने का प्रयास किया।जाम के बाद वाहनों की लंबी लाईन लग गयी थी।काफी मान -मनौअल एवं 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि बीडीओ द्वारा दिए जाने के बाद जाम हटाया गया।

 

गल्ला का उठाव कर घर जा रही थी महिलाएं…

 

दुर्घटना में जख्मी प्रीति देवी ने बताया कि मोसमा गांव से गल्ला उठाकर तीन महिलाएं अपने गांव मीर बिगहा जा रही थी ,तभी अज्ञात मोटरसाईकिल सवार ने तीनों महिला को रौंद दिया।दुर्घटना में प्रीति देवी नाले में कूदकर जान बचायी .पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है वहीं जख्मी महिलाओं को वारिसलीगंज में इलाज किया जा रहा है।

 

 

रिपोर्ट : अभय कुमार रंजन

Other Important News