BR24D0022892 -REG. BY CENTRAL GOVT.

#nalanda: नीतीश सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार में अकल्पनीय परिवर्तन:- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

 

 

नीतीश सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार में अकल्पनीय परिवर्तन:- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#ख़बरें टी वी : बिहारशरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मेघी नगवां के ग्राम दीपनगर में डी पी राय+2 उच्च विद्यालय में विद्यालय विकास मद से निर्मित दो कमरा निर्माण कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया। मंत्री श्रवण कुमार का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक कु रश्मी ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अकल्पनीय परिवर्तन नीतीश सरकार में हुआ है आज बिहार में बजट का एक तिहाई हिस्सा शिक्षा पर बिहार की सरकार व्यय कर रही है। बिहार में 2005 के बाद शैक्षणिक माहौल हमारी सरकार ने बनाया है।सात निश्चय योजना के माध्यम से इंटर के बाद पढ़ाई कर आज हमारे बच्चे अपने सपनों को साकार रहे हैं।देश में सबसे ज्यादा छात्र कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने वाला बिहार पहला राज्य है आज हर जिलों में अनूसूचित जाति अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा छात्रावास निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा पिछडा छात्रावास निर्माणाधीन हैं छात्रावास में पढ़ रहे छात्रों को प्रतिमाह 15 किलो अनाज तथा एक हजार रू का भत्ता दिया जा रहा है।

 

 

हर जिलों में मेडिकल कालेज इंजीनियरिंग कॉलेज पोलिटेकनिक कालेज बनाया जा रहा है।बिहार में हमारी सरकार में 11 विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया है।अब हमारे बच्चे को शिक्षा के लिए बिहार में रहकर कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रत्येक अनुमंडल में डिग्री कालेज बनाया जा चुका है।बिहार की अधिसंख्य आबादी आज भी कृषि कार्यों से जुड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि एवं इनसे जुड़े सभी आयामों के विकास के लिए रोडमैप बनाएं, उसी प्रकार मानव विकास के सभी सूचकांकों को ध्यान में रखते हुए सभी बिंदुओं पर कार्य किए।आज उसी का परिणाम है कि राज्य में कृषि अर्थव्यवस्था बढ़ी, किसानों की आय बढ़ी और लोगों के जीवन स्तर में भी वृद्धि हुई।न्याय के साथ विकास नीतीश सरकार की कार्यसंस्कृति रही है।जबसे उन्होंने राज्य की बागडोर संभाली है तबसे बिहार के प्रत्येक वर्ग का समुचित विकास लक्ष्य रहा है।आज 19 वर्षों के सुशासन का ही परिणाम है कि बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और हर क्षेत्र में राज्य आगे बढ़ रहा है।इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव संजय कुशवाहा सकलदीप प्रसाद रविन्द्र कुशवाहा मुन्ना पासवान सुनील रविदास गुलशन कुमार मुंशी महतो नरेश मास्टर विद्यालय के शिक्षक सुशिला आनंद राकेश कुमार सुषमा सिन्हा सौरभ कुमार प्रदीप कुमार रविन कुमार आकांक्षा श्रीवास्तव सत्यवीर कु मिथलेश झा मंजू कुमारी रंजीत कु रंजन रंजीत कुमार सुरेन कु शिवचरण प्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।