October 18, 2024

ख़बरें टी वी : जिलाध्यक्ष  की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय स्व नागेश्वर प्रसाद जी की 15 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गई..जानिए

 

 

 

 

जिलाध्यक्ष  की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय स्व नागेश्वर प्रसाद जी की 15 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गई..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 :  दिनांक 28 जुलाई 2023 को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम बिहारशरीफ में जिलाध्यक्ष रवि ज्योति कुमार की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय स्व नागेश्वर प्रसाद जी की 15 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनायी गई सर्वप्रथम वहाँ उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया उसके बाद उनके जीवनी पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सह राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति जी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की….

 

 

 

 

स्व नागेश्वर बाबू एक सच्चे कांग्रेसी थे वे आजीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे और जीवन के अंतिम क्षणों में भी कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़े स्व नागेश्वर बाबू के पुत्र सह पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने उनके जीवन पर बिस्तार से चर्चा करते हुए कहा की पिताजी ही उनके कांग्रेस पार्टी में आने के लिए प्रेरणाश्रोत थे वे आजीवन कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे साथ ही उन्होंने अपने जीवन का अंतिम सांस भी नालंदा के ज़िलाध्यक्ष रहते हुए लिए उनका जिलाध्यक्ष का कार्यकाल स्वर्णिम रहा वे।

 

 

 

 

जब जिलाध्यक्ष बने तो सभी पुराने कांग्रेसियों के घर घर जाकर उन्हें पुनः जोड़ने का काम किए थे उन्हीं के कार्यकाल में मैं भी युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना एवं उस समय उनके सहयोगियों का मुझे पूर्ण सहयोग मिला उन्होंने कहा की अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी वे समाज सेवा से जुड़े रहे उनके समय के वयोवृद्ध नेता एवं उनके सहयोगी रहे मो जेड इस्लाम ने कहा की स्व नागेश्वर बाबू में कांग्रेस के प्रति एक जुनून था वे हमेशा कांग्रेस को बढ़ाने की बात करते थे उन्होंने तन मन धन से कांग्रेस की सेवा की उनके विचार से शिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम अवाम भी प्रभावित रहते थे।

 

 

 

 

उन्होंने अपनी पार्टी में शिर्फ लोगो को जोड़ने का ही काम किया और इसी का परिणाम है की हमलोग आज 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनकी पुण्यतिथि मनाकर उन्हें याद करते रहते हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा की उनकी जीवनी से सभी कांग्रेसियों को सिख लेनी चाहिए एवं उनके बताये नक़्शेक़दम पर हमलोगों को चलना चाहिए इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह मीर अरशद हुसैन नंदू पासवान उदय कुशवाहा फवाद अंसारी राजीव रंजन गुड्डु जालंधर यादव पिंटू कुमार नरेश कुमार के अलावे दर्जनों कांग्रेसियों ने भी अपने विचार रखे ।

 

Other Important News