October 18, 2024

#nalanda: जिला कांग्रेस कमेटी नालंदा के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया… जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला कांग्रेस कमेटी नालंदा के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया…

 

 

नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

खबरें टी वी: आज दिनांक 26.7.2024 जिला कांग्रेस कमेटी नालंदा के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन का कार्यक्रम प्रदेश प्रायोजित था पिछले 24-7.2024 को युवा कांग्रेस बिहार प्रदेश द्वारा बिहार विधानसभा घेराव के दरमियान पटना शहर में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिसिया कार्रवाई बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में अनेक नेताओं के ऊपर लाठी का कहर बरसाया गया।
कई वरिष्ठ नेतागण, युवा कांग्रेस के साथी एवं अनेक कार्यकर्ता घायल अस्पताल में भर्ती है।
विदित है कि बिहार की नीतीश सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी जी की गठजोड़ सरकार में अपराधी बेलगाम है। बिहार विशेष राज्य का दर्जा एक झूठी कहानी है। महंगाई चरम पर बेरोजगारों को नाकाम है ना नौकरी इसे देने में मोदी नितिश सरकार सक्षम नहीं है।

इनके शासन में पिछले 17 वर्षों में 70 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं किसान बदहाल है आत्महत्या करने को विवश है। मोदी जी कॉर्पोरेट घरानों के रहनुमा है , उनके साथ सेल्फी लेने में मस्त रहते हैं।
कांग्रेस पार्टी देश की जनता की आवाज बनकर सरकार की नाकामी को सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करती है।
कुर्सी कुमार एवं जुमला पार्टी की सरकार जनता की आवाज को लाठी गोली के भय से बंद करना चाहती है।
मगरूर जबरदस्त सरकार को आईना दिखाने उनकी जन विरोधी नीतियों को जनता की आवाज बुलंद करने को कांग्रेस पार्टी कटिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश की जनता का हमदर्द है।
*पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, मुन्ना पांडे, संजय पासवान, नंदू पासवान, महिला अध्यक्ष संजू पांडे , महताब आलम गुड्डू, राजेश रौशन, रामनंदन दयाल, राजेश्वर प्रसाद, सर्वेन्द्र कुमार,युवा अध्यक्ष विवेकानंद पासवान, शिवनाथ चौधरी, हाफिज़ महताब, किरानी पासवान, बच्चू जी, अनिल पाल एवं सैकड़ो कार्यकर्ता गण मौजूद थे ।

Other Important News