October 18, 2024

#Nalanda : दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव का 11 एवं 12 नवंबर को होगा आयोजन….जानिए

दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव का 11 एवं 12 नवंबर को होगा आयोजन

आयोजन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक…

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : भगवान महावीर के 2549 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन नालंदा द्वारा दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव का आयोजन 11 एवं 12 नवंबर को किया जा रहा है।
महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर 21 कोषांगों का गठन किया गया है। विभिन्न पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है तथा सहयोग हेतु अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज पावापुरी में महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी कोषांगों के पदाधिकारियों एवं दिगंबर जैन समिति तथा श्वेताम्बर जैन समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल पर ही बैठक किया।
सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। आमंत्रण पत्र की छपाई तथा वितरण का कार्य समय से सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

 

 

महोत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अलग अलग स्टॉल लगाया जाएगा। इस अवसर पर साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग ,मेडिकल शिविर , अग्निशमन आदि की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने श्वेताम्बर एवं दिगंबर जैन मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया तथा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिया। दिगंबर जैन मंदिर परिसर में प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

 

 

 

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी,श्वेतांबर मंदिर के प्रबंधक गीतम मिश्रा, दिगंबर मंदिर के प्रबंधक अरुण कुमार जैन, कमल जैन, चंदन जैन, अजय कुमार, मुख्य पार्षद रवि शंकर कुमार, बीडीओ पवन कुमार ठाकुर, सीओ सोनम राज, ईओ भावना कुमारी आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Other Important News