त्रिपुरा के राज्यपाल का नालंदा विश्वविद्यालय में आगमन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राजगीर, नालंदा, बिहार (15 फरवरी, 2026): आज, त्रिपुरा के राज्यपाल श्री नल्लू इंद्र सेन रेड्डी, राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय पहुँचें. वे अपनी धर्मपत्नी के साथ थे.
परिसर में आगमन पर कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया तथा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
माननीय राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर का विस्तृत अवलोकन किया तथा संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया.

इस दौरान उन्होंने बौद्ध अध्ययन, वैदिक परंपराओं के प्रभाव, समुद्री इतिहास एवं भारत की सभ्यतागत विरासत से जुड़े विषयों पर विशेष रुचि व्यक्त की और विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान एवं सामुदायिक पहलों की जानकारी प्राप्त की.
राज्यपाल महोदय ने विश्वविद्यालय के नेट ज़ीरो सतत परिसर का भी निरीक्षण किया तथा आधुनिक अधोसंरचना, शैक्षणिक गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक दृष्टि से युक्त शिक्षण पद्धति की सराहना की.
