October 18, 2024

#nalanda : सैनिक स्कूल नालंदा में शान से लहराया तिरंगा, प्राचार्य कैप्टन (भा. नौसेना) नवीन कृष्ण चन्द्र ने ध्वजारोहण किया …जानिए

सैनिक स्कूल नालंदा में शान से लहराया तिरंगा…

प्राचार्य कैप्टन (भा. नौसेना) नवीन कृष्ण चन्द्र ने ध्वजारोहण किया …

 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार हुआ विद्यालय परिसर …

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : सिलाव दिनांक 26 जनवरी 2024, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश के साथ सैनिक स्कूल नालंदा में भी हमारा राष्ट्रीय ध्वज बड़े ही आन-बान और शान से लहराया | ध्वजारोहण का कार्यक्रम विद्यालय परिसर स्थित शिवो मेवालाल खेल परिसर (स्टेडियम) में प्रात: 09:30 बजे विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) नवीन कृष्ण चन्द्र के कर-कमलों से संपन्न हुआ | प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में समस्त विद्यालय परिवार को 75 वें गणतंत्र को बधाई दी तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किया | उन्होंने कहा विगत 75 वर्षों में हमारे देश के नेताओं ने एक संप्रभु और लोकतान्त्रिक राष्ट्र की नींव रखी एक ऐसा संविधान तैयार किया जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्यों की स्थापना करता है ।

 

 

आज हम एक प्रगतिशील और समावेशी समाज के निर्माण के लिए उनकी दूरदर्शिता, लचीलेपन और प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में खड़े हैं | उन्होंने आगे कहा कि विगत साढ़े सात दशकों में हम प्रगति और नवाचार को अपनाकर मंगल और चाँद को स्पर्श कर लिया | उन्होंने कहा संप्रभुता का अर्थ है पूर्ण स्वराज यह जहाँ एक और भौतिक स्वरूप में हमारी सीमाओं की रक्षा करती है तो वहीँ दूसरी ओर हमें मानसिक तौर पर अनुशासित बनाता है | इस अवसर पर उन्होंने शहीद जतिन दास का उदहारण देते हुए कहा उन्होंने अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए मात्र 24 वर्ष की अवस्था में 63 दिन का उपवास कर अपने प्राण त्याग कर आधुनिक दधीचि कहलाये | आज का यह शुभ दिन हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं सचेत रहने की प्रेरणा देता है उन्होंने सैनिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने का आह्वान किया | इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शको झूमने के लिए विवश कर दिया | वीर कुँवर सिंह के जीवन पर आधारित लघु-नाटिका ने लोगों को जोश से भर दिया |
इस अवसर पर विद्यालय के पदस्थापित पदाधिकारी समस्त शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी समस्त छात्र-छात्राए एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ..

 

 

 

Other Important News