October 18, 2024

खबरें टी वी : शहर के कारगिल पार्क स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया…… जानिए पूरी ख़बर

 

 

शहर के कारगिल पार्क स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया…..

 

 

 

खबरें टी वी : ब्यूरो टीम के साथ प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट :  भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार की संध्या भारतीय जनता पार्टी बिहार शरीफ महानगर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व मे शहर के कारगिल पार्क स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को याद करते हुए नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध मे हमारे वीर सैनिक नीचे थे जबकि दुश्मन के सैनिक ऊंची चोटियों पर मोर्चा लिए हुए थे फिर भारत मां के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ा कर विजय का परचम लहरा दिया।

 

 

हम समस्त भारतवासी उन वीर जवानों एवं वीर शहीदों के सदैव ऋणी रहेंगे। महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि कारगिल की हार हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान के लिए हमेशा दर्दनाक याद बनकर रहेगा और उसके नापाक इरादों को भारत माता के वीर जवानों द्वारा नाकाम कर देने की घटना वह कभी नहीं भूल पाएगा। तिरंगे की आन बान शान के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर भी अपने देश की भूमि को दुश्मनों के हाथों से वापस छीन लेने की दृढ इच्छाशक्ति देश के प्रत्येक देशवासी को सदैव प्रेरणादायक संदेश देती रहेगी। ऐसे महान देशभक्तों को कोटि कोटि नमन है।

 

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जिला मंत्री डा आशुतोष कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पटेल, महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष तरूण कुमार, नगर महामंत्री रविशंकर कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, नगर मंत्री अमित शान सिंह, आई टी सेल संयोजक मोनू कुमार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष उत्तरी शिवम भारती, अनिल पटेल, बब्लू कुमार, प्रेम सागर पासवान, संजय कुमार, शुभम कुमार, संतोष कुमार, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Other Important News