October 19, 2024

ख़बरें : माटी को नमन –वीरों को वंदन के तहत नालंदा जिला में पंचायत स्तर पर मेगा वृक्षारोपण….जानिए

माटी को नमन –वीरों को वंदन के तहत नालंदा जिला में पंचायत स्तर पर मेगा वृक्षारोपण किया गया ।

 

 

 

 

ख़बरें टी वी – ” आप सब की आवाज ” … पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नेहरू युवा केन्द्र नालंदा, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र नालंदा युवा क्लब/ महिला मंडल एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के सहयो gbग से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ”माटी को नमन — वीरों को वंदन ” कार्यक्रम के तहत क्रांति दिवस 9 अगस्त 2023 से ही 15 अगस्त 2023 तक मेगा वृक्षारोपण का कार्य पूरे नालंदा जिला में पंचायत स्तर पर करने का निर्णय लिया गया है।

 

 

इस अवसर पर कल दिनांक 9 अगस्त 2023 को विभिन्न राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा युवा क्लबों एवं महिला मंडल के सभी सदस्यों के सहयोग से विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण का कार्य करते हुए माटी को नमन –वीरों को वंदन के तहत सेवानिवृत्त स्वतंत्रता सेनानियों, सेवानिवृत्ति सेनाओं एवं शहीदों के परिवार को मेडल , पौधा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, वन प्रमंडल पदाधिकारी नालंदा ने अपने रेंजर पदाधिकारी को नेहरू युवा केंद्र नालंदा के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निशुल्क पौधा उपलब्ध करा रहे हैं ।

 

 

इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन भी काफी बढ़ चढ़कर के सहयोग दे रहे हैं ।साथ में एनसीसी कैडेट, कॉलेज के NSS सदस्य नेहरू युवा केंद्र के इस कार्यक्रम में काफी सहयोग दे रहे हैं। जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरी के निर्देशानुसार आजादी के अमृत काल के अवसर पर बिहार शरीफ प्रखंड में राष्ट्रीय युवक पिंटू कुमार के नेतृत्व में सेवानिवृत्ति सैनिक संजीव कुमार को व सिलाव प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास कुमार के द्वारा ,

 

 

अस्थावां प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष रंजन के द्वारा, हरनौत प्रखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक काजल कुमारी व मिथुन कुमार के द्वारा नगरनौसा प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुजीत कुमार पूर्व राष्ट्रीय युवा संघ सेवक श्री अभिनंदन पांडे के द्वारा राजगीर में अखिलेश मणि बिरजू राजवंशी के द्वारा एवं विभिन्न प्रखंडों में नेहरू युवा केंद्र के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी, सेवानिवृत्ति सैनिक एवं वीरगति को प्राप्त उनके वीरांगनाओं को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित सम्मानित किया गया

 

 

और नेहरू युवा केंद्र नालंदा से संबद्धता प्राप्त सभी प्रखंडों में युवा क्लब एवं महिला मंडल के सदस्यों के द्वारा वृहत रुप से पौधा लगाकर जगह-जगह पर अमृत वाटिका बनाया गया। और अमृत काल के पंच प्रण व पौधा को संरक्षित करने का संकल्प भी दिलाया गया।

 

 

 

Other Important News