October 18, 2024

#bihar: राजगीर में शुरू हुआ ट्रेकिंग कैंप 38 विहार बटालियन का…. जानिए

 

 

 

राजगीर में शुरू हुआ ट्रेकिंग कैंप 38 विहार बटालियन का….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

ख़बरें टी वी: बिहारशरीफ: बिहार झारखंड निदेशालय के अंतर्गत 38 बिहार बटालियन के द्वारा ट्रेकिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें अलग अलग राज्यों से लगभग 550 कैडेट भाग ले रहे हैं। 38 बिहार बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल राजेश बाहरी ने बताया कि , इस कैंप में आए हुए कैडेट एक दूसरे के सभ्यता संस्कृति से परिचित होंगे साथ हीं साथ ये सभी कैडेट सांस्कृतिक धरोहरों पूर्वजों की विरासत का अवलोकन करेंगे और यह कैंप अनेकता में एकता के लिए मिसाल साबित होगी ….

 

 

इस कैंप में उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, उतर पूर्वी राज्यों, बिहार इत्यादि निदेशालय के कुल 550 कैडेट भाग ले रहे हैं। आज सभी जगह से आए कैडेटों का डॉक्यूमेंट जांच किया गया साथ हीं साथ इस कैंप में सभी निदेशालय के एन सी सी पदाधिकारी भी आए हुए है, जो कैडेटों का मार्गदर्शन करेंगें। इस कैंप के सफल संचालन हेतु 38 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर ललिंद्र तिग्गा, सूबेदार रूपेश गुरुंग , एन सी सी पदाधिकारी मधु कांत इत्यादि शामिल हैं…