October 18, 2024

ख़बरे टी वी – बांग्लादेश के उच्चायुक्त माननीय एच.ई. मुहम्मद इमरान ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण…….. जानिए पूरी खबर

बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण ।

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट – आज दिनांक 11 फरवरी को बांग्लादेश के उच्चायुक्त माननीय एच.ई. मुहम्मद इमरान ने नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। प्रोफेसर सुनैना सिंह, कुलपति, नालंदा विश्वविद्यालय ने माननीय उच्चायुक्त का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की प्रगति और उपलब्धियों से उन्हे अवगत कराया।

बांग्लादेश, नालंदा विश्वविद्यालय के सहभागी सदस्य देशों में से एक है। माननीय मुहम्मद इमरान ने प्रोफेसर सुनैना सिंह के कुशल नेतृत्व में नालंदा विश्वविद्यालय के हो रहे पुनरुत्थान को देखा और इसकी प्रशंसा की। अपनी यात्रा के दौरान, उच्चायुक्त के लिए एक कैम्पस टूर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय संबंध टीम ने उन्हें एक स्थायी परिसर बनाने के प्रयास के बारे में बताया गया। माननीय उच्चायुक्त ने विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे बांग्लादेश के छात्रों और शोधार्थीयों के साथ बातचीत करते हुए नालंदा की बहुआयामी समावेशी संस्कृति से प्रभावित हुए।

कुलपति प्रो सुनैना सिंह के अनुसार “नालंदा विश्वविद्यालय शिक्षा और संस्कृति के सशक्त प्रतीक-स्तम्भ के रूप में उभर रहा है। माननीय उच्चायुक्त की यह यात्रा नालंदा विश्वविद्यालय के विद्वत परंपरा के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक साझेदारी और पारस्परिक संबंध को सुदृढ़ करेगी”।

नालंदा हमारे प्राचीन भारतीय/एशियाई ज्ञान और दर्शन का एक नवीन समन्वय है। कैंपस लगभग बनकर तैयार हो गया है। उच्चायुक्त ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य और शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में उनका भ्रमण एक अद्वितीय अनुभव है।

Other Important News