October 19, 2024

खबरें टी वी : नव नालंदा महाविहार एवं नेहरू युवा केंद्र नालंदा के संयुक्त तत्वाधान में आठवीं अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन…… जानिए पूरी खबर

करे योग रहे निरोग :- मंत्री राज कुमार सिंह

 


खबरें टी वी : 9334598481: शुभम की रिपोर्ट: आज दिनांक 21 जून 2022 को एनटीपीसी , नव नालंदा महाविहार एवं नेहरू युवा केंद्र नालंदा के संयुक्त तत्वाधान में आठवीं अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन आईकॉनिक पैलेस नालंदा पुरातत्व विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार के शक्ति एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री माननीय श्री राजकुमार सिंह, उपस्थित हुए । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग , आज हमारे देश से ही योग शुरू होकर पूरे विश्व में प्रचलित हुआ है।

आज भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसारित हो रहा है , योग करने से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है,आज इस ऐतिहासिक स्थल पर हम सब संकल्प लें योग को अपनाएं और एक दूसरे को प्रेरित करें , माननीय केंद्रीय मंत्री राजकुमार जी के उपस्थिति में हजारों युवाओं को योगाचार्य सुशीम दुबे ने युवाओं को योग कराया,

नेहरू युवा केंद्र नालंदा के स्वयं सेवकों के साथ स्थानीय लगभग हजारों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । नेहरू युवा केंद्र नालंदा के जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरि ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को आगे आना जरूरी है, उन्होंने कहा कि हम युवा ही देश की रीढ़ हैं।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एनटीपीसी के क्षेत्रीय निर्देशक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में बिहारशरीफ के विधायक डॉक्टर सुनील कुमार, योगाचार्य शुशिम दुबे, पुरातत्व विभाग के निर्देशक, नव नालंदा महाविहार के कुलसचिव, राजगीर अनुमंडल अधिकारी अनीता सिन्हा, राजगीर के वार्ड पार्षद माननीय श्री बिरजू राजवंशी जी, केंद्र के लेखा सर कार्यक्रम सहायक श्री शिव नारायण दास, सिलाव प्रखंड के एनवाईवी विकाश कुमार, डीएवाईसीपी का सदस्य, डॉक्टर आशुतोष कुमार ,

सोनू कुमार ,वरिष्ठ समाजसेवी राम सागर प्रसाद , रामाश्रय सिन्हा, नलिन मौर्य, एनवाईवी रिचा कुमारी, पिंटू कुमार,विकास कुमार, प्रिंस पटेल ,केतु रानी, सुजीत कुमार ,राजेश कुमार, अखिलेश कुमार, नीतीश कुमार, सुजय कुमार, सोनू कुमार, सारिपुत्र युवा क्लब सारील चक अध्यक्ष थे।

Other Important News