October 18, 2024

#nalanda: आज जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 21आवेदकों की समस्याओं को सुना… जानिए

 

 

 

 

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी नालंदा द्वारा 21आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

वौरी डीह ग्राम, इसलामपुर के आवेदक सर्वेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे पिता जी के जमीन पर मुझे ही रामाशीष पांडेय नामक व्यक्ति द्वारा मकान नहीं बनाने दिया जा रहा हैं तथा मकान बनाने से पहले रंगदारी के तौर पर 05 लाख की राशि मांगी जा रही हैं। उसके बाद ही मकान बनाने देगा। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित समस्या निवारण हेतु थाना प्रभारी, खुदागंज को निर्देशित किया गया ।

नरसंडा ग्राम,चंडी के आवेदक परमानंद कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि अंचल कार्यालय चंडी में भूमि से सम्बंधित कार्य सम्पादित हेतु अनेक आवेदन देता हूं किंतु कार्य सम्पादित नहीं किया गया हैं। संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, एवं लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देशित किया गया।

किसान कॉलेज एवं महाबोधी कॉलेज की छात्राएं सरस्वती शर्मा, प्रीती कुमारी एवं प्रिया कुमारी के द्वारा बताया गया कि हम सभी सत्र 2020- 2023 के स्नातक उत्तीर्ण छात्राएं हैं। इसके के बाद भी हमे प्रोत्साहन राशि से वंचित रखा गया हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु विशेष कार्य पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देशित किया गया।

ग्राम पंचायत राज अमनारखास की मुखिया जी के द्वारा बताया गया कि प्रखंड एकंगरसराय के पंचायत अमनारखास वार्ड संख्या 04 ग्राम महाराजगंज में नया बोरिंग PHED के द्वारा किया गया है परंतु मोटर एवं पाइपलाइन नहीं बिछने के कारण ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हुआ है। जिसके कारण जलापूर्ति करीब 4 महीनो से बंद है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु PHED, हिलसा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Other Important News