October 19, 2024

ख़बरे टी वी – राजगीर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राजगीर, सिलाव,नालंदा,पावापुरी तथा गिरियक में अवस्थित होटल एवम रेस्टोरेंट संचालकों की एक बैठक जिला पदाधिकारी नालंदा के द्वारा…. जानिए पूरी खबर

 

 

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट – आज राजगीर स्थित राजगीर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राजगीर, सिलाव,नालंदा,पावापुरी तथा गिरियक में अवस्थित होटल एवम रेस्टोरेंट संचालकों की एक बैठक जिला पदाधिकारी नालंदा श्री योगेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक को मद्दनिषेध के अभियान को प्रभावी बनाने के मद्दे नजर आयोजित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री हरि प्रसाथ एस ने राजगीर सहित जिले के अन्य पर्यटक स्थल से आए होटल संचालकों को उनके द्वारा मिल रहे सहयोग पर आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी 2016 से लागू है तथा इसके प्रभावी कार्यान्वयन की समीक्षा समय-समय पर की जाती है ताकि समस्या और सुझाव के आलोक में इसे और प्रभावी बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि राजगीर एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के साथ-साथ एक ऐतिहासिक विरासत वाली जगह है।यहां आने वाले पर्यटकों को बिहार में पूर्ण शराबबंदी की जानकारी होती है।वैसे तो यह अभियान पूर्णतः सफल है पर इसे और प्रभावी बनाने के तरफ हमलोग तत्पर हैं।यदि होटल या अन्य प्रतिष्ठानों में शराब सेवन या शराब मिलने की घटना प्रकाश में आता है तो इससे पूरे नालंदा के इमेज धूमिल होगा।वैसे प्रतिष्ठानों को सील कर राज्यसात करते हुए नीलामी भी की जाएगी।इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने सभी होटल संचालकों से अनुरोध किया कि वे अपने प्रतिष्ठान के स्वागत काउंटर/स्थल पर ही शराबबंदी की पूर्ण जानकारी दे दें।वहां पर टॉल फ्री नम्बर भी डिस्प्ले करें।प्रतिष्ठान के सभी कर्मियों/पदाधिकारियों को इस हेतु निदेश दें कि इस हेतु वे सतर्क रहें।पार्किंग स्थल,बरामदा,प्रवेश द्वार तथा निकास पर सी सी टी वी अधिस्थापित करें।संदिग्ध लोगों पर नजर रखें तथा उनके सामान पर भी निगरानी रखें।किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधि की सूचना शीघ्र दें।प्रशासन का सहयोग हमेशा आपको मिलेगा।होटल आए सभी अतिथियों को एक शपथपत्र भरवाएं तथा होम/रूम डिलीवरी पर अंकुश रखने हेतु अपने रूम अटेंडेंट को भी निदेशित करें।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन के पूर्व उपस्थित लोगों से सुझाव मांगा।होटल संचालकों के द्वारा उनके द्वारा शराबबंदी हेतु की जा रही कार्यों की सूची सौंपी गई।

 

 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आप सभी वर्षों से होटल व्यवसाय में हैं तथा होटल आने वाले अतिथियों के वर्गीकरण में माहिर हैं।आपको देखकर अंदाजा लग जाता होगा कि वे क्या चाहते हैं।सभी अतिथियों को स्वागत स्थल पर ही शराबबंदी अभियान की पूरी जानकारी दें।अपने कर्मियों को भी सावधान कर दें।किसी एक व्यक्ति/प्रतिष्ठान में कोई घटना घटती है तो इससे पूरे राजगीर सहित नालंदा के पर्यटन पर प्रभाव पड़ता है।शराब के दुर्गुण से राजगीर तथा नालंदा के धरोहर को बर्बाद होने से बचाना है और इसे सामूहिक प्रयास से ही किया जाना है।उन्होंने बताया कि शराबबंदी के नए अभियान के तहत पुनः दिनांक 26 नवंबर को राज्य सरकार के सभी कर्मी/पदाधिकारी शराब के सेवन न करने की शपथ लेंगे।
उपस्थित होटल संचालकों ने जिला पदाधिकारी को विश्वास दिलाया कि राजगीर सहित अन्य सभी पर्यटन स्थलों में अवस्थित होटलों में शराब सेवन संबंधी कोई भी गतिविधि नहीं होने देंगें और राजगीर तथा नालंदा पर कोई आंच नहीं आने देगें।

Other Important News