दीपोत्सव के माध्यम से पावापुरी महोत्सव के शुभ अवसर पर मतदान दिवस 6 नवंबर को मतदान करने हेतु प्रेरित किया….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: नालंदा:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन हेतु जिले भर में स्वीप गतिविधि अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा रंगोली , पेंटिंग, दीपोत्सव के माध्यम से पावापुरी महोत्सव 2025 के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाता को मतदान दिवस 6 नवंबर 2025 को मतदान करने हेतु व्यापक रूप से प्रेरित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में स्वीप गतिविधि अंतर्गत श्रीमती नेहा,व्यय प्रेक्षक एवं श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर, वरीय स्वीप कोषांग पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त ,नालंदा द्वारा दीपोत्सव का शुभारंभ कैंडल जलाकर किया गया, ताकि मतदान दिवस 6 नवंबर 2025 को ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके ।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पेंटिंग, रंगोली बनाकर आम मतदाता को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही छात्राओं द्वारा मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाया गया ।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत व्यापक पैमाने पर सेल्फी लेकर युवा मतदाता काफी उत्साहित हुए ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डीएमएसएफसी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांग कोषांग , सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग , डीपीएम जीविका सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
