October 19, 2024

#bihar nawada: लूट की योजना बनाते अंतर्जिला गिरोह का 3 बदमाश गिरफ्तार…. जानिए

लूट की योजना बनाते अंतर्जिला गिरोह का 3 बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा, कारतूस और चोरी की दो बाइक भी बरामद….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : वारिसलीगंज (नवादा):-वारिसलीगंज पुलिस ने डकैती की योजना बनाते तीन बदमाशों को गिरफ्तार की है। उन लोगों के पास से कट्टा, कारतूस, बाइक व मोबाइल, टैब और ₹10000 की बरामदगी हुई है।एसडीपीओ पकरीबरावां महेश चौधरी ने बुधवार को वारिसलीगंज थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धनंजय कुमार पिता देवेंद्र सिंह ग्राम अमनी, थाना मानसी, जिला खगड़िया, मुस्कान कुमार पिता पप्पू पंडित, ग्राम शेरपुर, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा और पवन कुमार पिता दिनेश प्रसाद, ग्राम हीरयरी बीघा, थाना सिलाव, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया गया है। वारिसलीगंज थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसडीपीओ ने बताया कि मंगलवार 12 मार्च को वारिसलीगंज थाना इलाके के शेरपुर गांव के पास जालो मुखिया के निर्माणाधीन घर के पास परती भूमि पर चार-पांच अपराधी संदिग्ध अवस्था में देखे गए थे।

 

 

सूचना के बाद वारिसलीगंज थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार, सब इंस्पेक्टर भोला सिंह और सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह अन्य पुलिस जवानों के साथ छापामारी करने पहुंचे। पुलिस को देख सभी भागने लगे। लेकिन, सतर्क जवानों ने 3 बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि दो एक बाइक से भागने में सफल रहे।गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी ली गई तो पवन के पास से एक कट्टा और 2 कारतूस की बरामदगी हुई। मौके से चोरी की 2 बाइक और 4 मोबाइल भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन बदमाशों की निशानदेही पर पूर्व में लूटपाट की एक घटना से जुड़े एक टैब और 10 हजार रुपए की बरामदगी भी की गई।एसडीपीओ के अनुसार पूर्व में दर्ज वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 94/24 में लूटी गई टैब को और ₹10 हजार रूपए गिरफ्तार मुस्कान के घर से बरामद किया गया। यह घटना 29 फरवरी 2023 को हुई थी। बंधन बैंक के कर्मी को वारिसलीगंज ओवर ब्रिज के पास लूट गया था। इसके अलावा बरामद दो बाईकों में एक 220 पल्सर बाइक भी पूर्व में चोरी की गई थी। जिसका थाना में कांड संख्या 90/ 24 दर्ज है। इसी प्रकार बरामद एक अन्य अपाची बाइक का कांड 91/24 दर्ज है।गिरफ्तार बदमाशों में नालंदा जिले के पवन कुमार की तलाश नालंदा जिले सिलाव थाना की पुलिस को कांड संख्या 323/23 और नालंदा थाना में कांड संख्या 270/23 में है।फिलहाल, अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के बयान पर वारिसलीगंज थाना में कांड 114/24 भादवि 399, 402, 414 और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

रिपोर्ट : अभय कुमार रंजन

 

Other Important News