October 19, 2024

#nawada : वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई भीषण गोलीबारी में तीन जख्मी, 27 की हुई गिरफ्तारी 82 नामजद…जानिए

 

 

 

 

विज्ञापन

 

 

वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई भीषण गोलीबारी में तीन जख्मी, 27 की हुई गिरफ्तारी 82 नामजद…

घटनास्थल से दो स्कॉर्पियो और 13 खोखा बरामद..

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : वारिसलीगंज (नवादा):-वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बलवापर गांव में शुक्रवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये।जिन्हें बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी अस्पताल भेजा गया है।जख्मी नीतीश कुमार, सुभाष यादव तथा संतु कुमार नगर परिषद के बलवापर गांव के बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से पुलिस ने 13 कारतूस का खोखा व,दो स्कार्पियो की बरामदगी की है। जबकि कुल 27 बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी व पथराव में वारिसलीगंज थाने के एसआई निर्मल सिंह घायल हो गए हैं। यहां बता दें कि वारिसलीगंज रैंक प्वाइंट से सीमेंट, यूरिया व खाद्यान्नों का उठाव हर दिन होते आ रहा है। जिसमें खासकर बलवापर गांव के ही श्रमिक वर्षों से काम करते आ रहे हैं।दो गुटों में बंटे श्रमिक ज्यादा लाभ कमानें के उद्देश्य से आपस में विवाद करते हैं। पूर्व में भी कई बार हिंसक झड़पें हुईं थीं । परन्तु शुक्रवार की रात अगर पुलिस सक्रियता नहीं दिखाती तो कई मौतों का गवाह बलवापर गांव हो जाता। शनिवार को एसडीपीओ महेश चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बलवापर गांव के दो मजदूर गुटों में हुई हिस्सेदारी को ले उत्पन्न विवाद भीषण रूप ले लिया। जिसमें पत्थरबाजी से लेकर गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें तीन लोग जख्मी हुए हैं। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने 27 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। जबकि 82 लोगों को के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बलवा पर गांव से चंदन कुमार,राजा कुमार,साजन कुमार,आकाश कुमार, बाल्मीकि राउत, चंद्रदीप राउत, बिट्टू कुमार, धर्मेन्द्र राउत, सतेन्द्र राउत, संजय राउत, संजय यादव, कृष्णा यादव, नीतीश कुमार, फेकू यादव,अंकित कुमार, कुणाल कुमार, सीताराम यादव, बाबू लाल यादव, विकास कुमार,नवलेश कुमार, मंटू कुमार,दीपक कुमार,चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं काशीचक थाने के डेढ़गांव निवासी राजेश यादव तथा नालंदा जिले के बिन्दु थाने के लोदीपुर निवासी राखी कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। गांव में तनाव बना हुआ है। घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।प्रशासन ने स्थिति को सामान्य कर दिया है।और किसी अन्य घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

 

 

 

रिपोर्ट : अभय कुमार रंजन

 

 

 

विज्ञापन

 

 

 

 

 

Other Important News