October 18, 2024

#nawada : तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने युवक को मारी गोली, वीम्स पावापुरी रेफर… जानिए

 

 

 

 

 

 

तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने युवक को मारी गोली, वीम्स पावापुरी रेफर….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : वारिसलीगंज (नवादा) :-वारिसलीगंज प्रखंड के बेगराजपुर बेलधा गांव के पास बाइक से बाजार आ रहे एक युवक को तीन की संख्या में रहे अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोलीमार कर जख्मी कर दिया है ,जिसे जख्मी हालत में वारिसलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि नजदीक से युवक की जांघ में गोली लगी है और गोली शरीर को पार कर निकल गया।घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना वारिसलीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर व बेलधा गांव के रोड के समीप घटी है।जहां बताया गया कि वारिसलीगंज के मय ग्राम निवासी सुबोध सिंह के 23 वर्षीय पुत्र लाल जी को तीन की संख्या में रहे अज्ञात अपराधियों ने नजदीक से बाएं जांघ में गोली मार दिया और घटना के बाद फरार हो गया। गोली कौन और क्यों मारा है ,इस बात की जानकारी नहीं मिल पाया है।बताया गया कि अपने ही मय ग्रामीण साथी सूर्यकांत शर्मा के साथ अपने गांव से बाजार जा रहा था।तभी बेलधा एवं बेगराजपूर गांव के रोड के पास गुरूवार की दोपहर युवक लालाजी के बायां पैर के जांघ में गोली मार दी गयी है।नजदीक से गोली लगने के कारण गोली पार करते हुए निकल गया।जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने उसे वारिसलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां युवक का प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे विम्स पवापुरी रेफर कर दिया गया।वहीं वारिसलीगंज थाना को घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा दल बल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।उन्होंने बताया कि जख्मी अथवा उनके परिजन द्वारा अभी किसी तरह का लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।आरोपी को पहचान कर गिरफ्तारी करते हुए कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी ने आकर पीड़ित का हालचाल लिया एवं उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल फिर से बढ़ गया है,जिस पर प्रशासन को लगाम लगाने की जरूरत है।

 

 

रिपोर्ट : अभय कुमार रंजन

 

 

Other Important News