October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा के जिला पदाधिकारी द्वारा नेहुसा, हरनौत स्थित नेहूसा पैक्स के गोदाम का निरीक्षण किया साथ ही आदेश दिया कि सभी किसानों के धान की खरीद की जाय तथा मिलों से सिर्फ ऊष्णा चावल ही लिया जाय…. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – सत्यम की रिपोर्ट – नालंदा के जिला पदाधिकारी  श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा नेहुसा,हरनौत स्थित नेहूसा पैक्स के गोदाम का निरीक्षण किया गया।
गोदाम में जिला पदाधिकारी ने स्टॉक पंजी की जांच की तथा धान के स्टॉक का निरीक्षण किया। धान के नमी तथा वजन को भी उन्होंने चेक किया।

निरीक्षण में पाया गया कि पैक्स के द्वारा 1100 क्विंटल धान खरीदा गया है तथा 1 लॉट चावल भी मिल से कुटवा कर दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने आदेश दिया कि सभी किसानों के धान की खरीद की जाय तथा मिलों से सिर्फ ऊष्णा चावल ही लिया जाय।

Other Important News