October 18, 2024

#nalanda: सैनिक स्कूल नालंदा में शान से लहराया तिरंगा, प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने किया ध्वजारोहण… जानिए

सैनिक स्कूल नालंदा में शान से लहराया तिरंगा….

प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने किया ध्वजारोहण….

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से गुलज़ार हुआ परिसर…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: सिलाव, दिनांक 15 अगस्त 2024, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर आन- बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए आपने देश के उन महान विभूतियों द्वारा किये गए सर्वोच्च बलिदानों की याद दिलाई | उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की महानता इसकी मूल विचारधाराओं जैसे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘अतिथि देवो भव’ में परिलक्षित होती है | उनहोंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों में अद्वितीय रूप से निहित था | प्रधानाचार्य ने भारत को कर्त्तव्य, त्याग और ज्ञान की भूमि बताया, जिसे शून्य के अविष्कार, योग और सार्वभौमिक भाईचारे की अवधारणा जैसे योगदानों के लिए विश्वस्तर पर माना जाता है | उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है | भविष्य के नेताओं के रूप में कैडेटों का आह्वान करते हुए बेरोजगारी, लैंगिक असामनता और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया | थियोडोर रूजवेल्ट को उद्धृत करते हुए, उन्होंने ज्ञान और कौशल के अतिरिक्त चरित्रवान बनने का आह्वान किया | उन्होंने सैनिक स्कूल नालंदा के सैन्य छात्र-छात्राओं से सर्वोच्च मानवीय मूल्यों को बनाए रखने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आग्रहकिया|
ज्ञात हो कि भारत सरकार ने गत वर्ष कि भांति इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आह्वान किया है |सैनिक स्कूल नालंदा में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विगत 12 अगस्त से आगामी 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रमुख रूप से ध्वज निर्माण,साईकिल रैली, हर घर तिरंगा, निबंध लेखन, काव्यपाठ, तिरंगा मार्च , देशभक्ति गीत गायन सम्मिलित है ।
ध्वजारोहण के पश्चात् आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | इस अवसर पर मौर्यन पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं तथा सैनिक स्कूल नालंदा के सैन्य छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं समूह-नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की | नालंदा जिले के कारगिल शहीद हरदेव प्रसाद के जीवन पर आधारित नाटक ने लोगों को भावुक कर दिया |
इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य विंग कमांडर जे एस उज्वल समस्त शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी एवं परिवार के सदस्य ,समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Other Important News