October 18, 2024

ख़बरें टी वी : नालंदा जिले के राजगीर में राजकीय मकर मेला के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक….. जानिए पूरी ख़बर

राजकीय मकर मेला के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : ई सत्यम की रिपोर्ट : राजकीय मकर मेला का आयोजन 14 जनवरी से 21 जनवरी की अवधि में राजगीर में किया जा रहा है।
मेला के आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आरआईसीसी सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोगों तथा जिला/स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से मेला के आयोजन को लेकर सुझाव लिया गया। विभिन्न प्रतिनिधियों ने मेला के स्वरूप एवं अवधि के विषय में अपना-अपना महत्वपूर्ण सुझाव रखा।
इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया गया। समिति में जिला स्तरीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ साथ स्थानीय प्रतिनिधिगण को भी शामिल करने को कहा गया।
रंगोली प्रतियोगिता के लिए डीपीओ आईसीडीएस एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कृषि उत्पाद प्रदर्शनी एवं दुधारू मवेशी प्रदर्शनी के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को जिम्मेदारी दी गई।
पतंग उत्सव के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर तथा दंगल, एथलेटिक्स, कबड्डी वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि खेल प्रतियोगिताओं के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर एवं जिला खेल पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई।

 

 

पालकी सज्जा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर को प्राधिकृत किया गया। मंच,स्टॉल एवं पंडाल निर्माण के कार्यों के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित किया गया, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी राजगीर को भी शामिल रहेंगे। मेला के प्रचार प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को विभिन्न माध्यमों से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इन सभी समितियों में स्थानीय पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण को शामिल करने की जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को दी गई।
बैठक में विधायक राजगीर, राजगीर नगर परिषद के जनप्रतिनिधिगण, अन्य स्थानीय गणमान्य लोग, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, जिला सामान्य शाखा प्रभारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Other Important News