October 19, 2024

#Nalanda खबरे टी वी : नालंदा के रहुई प्रखण्ड में दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम पेशौर पंचायत के हुसैनपुर में आयोजित किया ….जानिए

नालंदा के रहुई प्रखण्ड में दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम पेशौर पंचायत के हुसैनपुर में आयोजित किया ….

 

 

पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : रहुई प्रखण्ड में दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम पेशौर पंचायत के हुसैनपुर में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यरूप से पेशौर, बरांदी, उतरनामा,हवनपुरा, सोनसा, सोसंदी एवं मई फरीदा पंचायत के लोग शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
लघु वृतचित्र के माध्यम से विगत वर्षों में प्रखण्ड में किये गए विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 तथा थाना में महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के साथ साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई।विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। आपदा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में दुभाष संख्या 06112-233168 पर देने को कहा गया।
डीपीएम जीविका द्वारा जीविका समूहों के गठन, उनके आर्थिक उन्नयन एवं स्वाबलबंन हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल के कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया गया।
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।उन्होंने विभाग द्वारा संचालित शांति कुटिर एवं सेवा कुटिर के बारे में भी बताया।
कृषि विभाग के पदाधिकारी द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जैविक खेती के साथ साथ उर्वरक की उपलब्धता के बारे में भी बताया गया। लोगों को बताया गया कि उर्वरक से संबंधित समस्या के लिए जिला कृषि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112-231143 पर जानकारी दी जा सकती है। आकस्मिक फसल योजना के तहत वैकल्पिक फसलों के बारे में जानकारी दी गई।फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी गई।
अपर समाहर्त्ता द्वारा भूमि एवं राजस्व विभाग के माध्यम से दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। ऑनलाइन दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। बताया गया कि जमीन से संबंधित अभिलेखों को सुरक्षित रखने हेतु सभी अंचल में आधुनिक अभिलेखागार बनाया गया है। भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर आवश्यक प्रावधानों एवं किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।
स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने प्रखण्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दिया। प्रखंड स्थित सभी विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण/पुरानी चहारदीवारी की मरम्मती कराने का अनुरोध किया गया। प्रखंड स्थित सभी पइन का सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार इसकी उड़ाही कराने के लिए कार्रवाई करने कहा गया। सोइबा पुल से जमसारी तक पथ का चौड़ीकरण, चुन्नुचक से हजारीलाल पुल होते हुए सोसंदी के पास एसएच-78 तक संपर्क पथ का निर्माण की आवश्यकता बताई गई।विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए रहुई प्रखंड के पूर्वी भाग में एक पावर सब स्टेशन स्थापित कराने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, स्थानीय मुखियागण, जीविका दीदियां , स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे।

Other Important News