October 19, 2024

#Nalanda: नूरसराय प्रखण्ड में दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम उच्च विद्यालय दहपर नदिऔना के मैदान में आयोजित किया गया…. जानिए

 

 

 

 

 

 

नालंदा के नूरसराय प्रखण्ड में दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम उच्च विद्यालय दहपर नदिऔना के मैदान में आयोजित किया गया….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : नूरसराय प्रखण्ड में दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम उच्च विद्यालय दहपर नदिऔना के मैदान में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यरूप से नदिऔना, रसलपुर, बड़ारा,दरुआरा, अजयपुर, जगदीशपुर तियारी, पपरनौसा एवं ममुराबाद पंचायत के लोग शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं नूरसराय प्रखंड में विगत वर्षों में किये गए एवं किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी।
लघु वृतचित्र के माध्यम से विगत वर्षों में प्रखण्ड में किये गए विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112, साइबर थाना तथा थाना में महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के साथ साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई।

 

 

विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। आपदा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में दुभाष संख्या 06112-233168 पर देने को कहा गया।
डीपीएम जीविका द्वारा जीविका समूहों के गठन, उनके आर्थिक उन्नयन एवं स्वाबलबंन हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल के कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया गया।
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।उन्होंने विभाग द्वारा संचालित शांति कुटिर एवं सेवा कुटिर के बारे में भी बताया।
कृषि विभाग के पदाधिकारी द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जैविक खेती के साथ साथ उर्वरक की उपलब्धता के बारे में भी बताया गया। लोगों को बताया गया कि उर्वरक से संबंधित समस्या के लिए जिला कृषि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112-231143 पर जानकारी दी जा सकती है।

 

 

 

आकस्मिक फसल योजना के तहत वैकल्पिक फसलों के बारे में जानकारी दी गई।फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी गई।
अपर समाहर्त्ता द्वारा भूमि एवं राजस्व विभाग के माध्यम से दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। ऑनलाइन दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। बताया गया कि जमीन से संबंधित अभिलेखों को सुरक्षित रखने हेतु सभी अंचल में आधुनिक अभिलेखागार बनाया गया है। भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर आवश्यक प्रावधानों एवं किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।

 

 

स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दिया। अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को उत्क्रमित करने, जीविका दीदियों के जीविकोपार्जन निवेश निधि को बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला परिषद अध्यक्ष,सहायक समाहर्त्ता,अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ,भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता बिहारशरीफ, जिला परिवहन पदाधिकारी,विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, उप-प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, स्थानीय मुखियागण, जीविका दीदियां , स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे।

 

 

Other Important News