October 18, 2024

#nalanda: डीएम द्वारा 23 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया…. जानिए

 

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 23 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 23 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

नियामतनगर ग्राम के आवेदक के द्वारा बताए गए सड़क पर अनगिनत ब्रेकर हटाने से सम्बन्धित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया।

आवेदक के द्वारा बताया गए इंदिरा आवास का राशि गबन किए जाने से संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा उप विकास आयुक्त, नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि मैं विगत कुछ वर्षों से काफी जर्जर मकान में निवास कर रही हूं, जिसके लिए मुझे आवास दिलाने की कृपा की जाय। से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु उप विकास आयुक्त, नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरा किसी वजह से जन्म प्रमाण पत्र निरस्त हो गया है। संबंधित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।

आवेदिका के द्वारा बताया गया कि मेरे छात्रवृत्ति की राशि किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से बैंक में स्थानांतरण हो गया है, से सम्बन्धित समस्या निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया।

आवेदक के द्वारा बताए गए कागजी मोहल्ला वार्ड नंबर 17 में अवस्थित कब्रिस्तान पर बार-बार नाली- गली, बिजली का पोल निर्माण पर रोक लगाने से सम्बन्धित मामले को जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर निगम, नगर आयुक्त, बिहार शरीफ नालंदा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।