October 19, 2024

ख़बरे टीवी – सभी उपस्थित वरीय पदाधिकारियों को सांकेतिक रूप से भेंट स्वरूप पौधा दिया, फरवरी माह के पहले मंगलवार को आज जल जीवन हरियाली दिवस का किया गया आयोजन पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया गया लाइव वेबकास्टिंग.

सभी उपस्थित वरीय पदाधिकारियों को सांकेतिक रूप से भेंट स्वरूप पौधा दिया, फरवरी माह के पहले मंगलवार को आज जल जीवन हरियाली दिवस का किया गया आयोजन
पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया गया लाइव वेबकास्टिंग.

( ख़बरे टीवी – 9334598481, 9523505786 ) – नालंदा जल जीवन हरियाली अभियान के प्रति जन चेतना के माध्यम से जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग, बिहार द्वारा वर्ष 2021 के जनवरी माह से प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।


निहित उद्देश्य एवं लिए गए निर्णय के अनुरूप फरवरी माह के प्रथम मंगलवार को आज जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया। जिसमें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी,

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, लघु जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल सहित अन्य सहयोगी विभागों के सचिव गण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग जिला मुख्यालयों में किया गया जहां सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हरदेव भवन सभागार में किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त सहित विभिन्न सहयोगी विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी उपस्थित वरीय पदाधिकारियों को सांकेतिक रूप से भेंट स्वरूप पौधा दिया गया।
आज के जल जीवन हरियाली दिवस पर “पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण” विषय पर परिचर्चा की गई।

 


इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव श्री महेन्दर पाल सिंह ढिल्लो ने भी शिरकत की। जिला पदाधिकारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा उन्हें भी भेंट स्वरूप पौधा दिया गया। जिला पदाधिकारी ने उन्हें गुरुद्वारा के स्तर से भी पौधशाला के सृजन हेतु पहल करने का अनुरोध किया।

Other Important News