बिहार में हुए न्याय के साथ विकास और सुशासन का नीतीश माडल ऐतिहासिक:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बेन प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आवासीय भवन का (प्रा राशि लगभग 123.57 लाख रुपये) शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में अकल्पनीय परिवर्तन हुआ है।आज लोग गर्व से अपने आप को बिहारी कहलाना पसंद करते ये परिवर्तन हमारे नेता ने किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मान और स्नेह से बिहार जनसेवक कहते है। इन्होंने दशकों बिहार की सेवा की,आज भी अनवरत लोगों की तकलीफें दूर करने में लगे रहते हैं।अपने संकल्प और समर्पण से इन्होंने बदहाल प्रदेश को खुशहाल बिहार बना दिया। इनकी तरह का संकल्पित व्यक्तित्व सार्वजनिक जीवन में दूसरा कोई दिखाई ही नहीं पड़ता।राज्य की बदहाली से खुशहाली तक के सफर के पीछे नीतीश कुमार की कर्तव्यनिष्ठा और बिहार को बदलने की जीवटता समाहित रही है। पिछले 20 वर्षों से बिहार और बिहारवासियों की सेवा के लिए कटिबद्ध सच्चे मायनों में बिहार के बदलाव के प्रतीक हैं।
उन्होंने सामाजिक न्याय को धरातल पर उतारा और अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव के संवाहक बने।बिहार को एक नई पहचान देने वाले देश के सबसे लोकप्रिय नेता है बिहार ने हर दौर देखा है। जंगलराज की कराह सुनी तो सुशासन राज में बिहार को बदलते,विकसित होते देखा है। निशांत कुमार के सार्वजनिक जीवन की यात्रा शुरू हुई तो बिहार को इस बात का भरोसा हुआ है कि एक संवेदनशील युवा नेतृत्व आने वाले दिनों में जनसेवा की लंबी लकीर खींचेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल,प्रखंड प्रमुख रंजू देवी लक्ष्मण प्रसाद, टुनटुन सिंह, कुमुद कुमार, आलोक कुमार, उपप्रमुख मो कलीम, सुधीर प्रसाद, शैलेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार,भागेरण पाल, जीतू मुखिया, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
