October 19, 2024

# bihar nalanda : सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में नये सहायक कार्मिक अधिकारी ने योगदान दिया….जानिए

 

 

 

 

 

 

 

सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में नये सहायक कार्मिक अधिकारी ने योगदान दिया….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 13 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में शुक्रवार को नये सहायक कार्मिक अधिकारी श्री संजीव कुमार त्रिवेदी ने योगदान दिया। इसके पूर्व ये कारखाना परियोजना पटना में कार्यरत थे तथा सहायक कार्मिक अधिकारी के रूप में पदोन्नति के साथ इनको हरनौत पदस्थापित किया गया है। लगभग दो साल बाद सडिमका हरनौत में स्थाई रूप से कार्मिक अधिकारी को पदस्थापित किया गया है। इसके पूर्व दानापुर के कार्मिक अधिकारी यहां के अतिरिक्त कार्यभार को संभाल रहे थे। ईसीआरकेयू ने कारखाना में स्थाई कार्मिक अधिकारी को पदस्थापित करने का मांग प्रमुखता से महाप्रबंधक और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी से किया था। शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्र के नेतृत्व में ईसीआरकेयू के स्थानीय शाखा के प्रतिनिधियों ने अपने परंपरा के अनुसार पुस्तक देकर सहायक कार्मिक अधिकारी का स्वागत किया। ईसीआरकेयू द्धारा त्रिवेदी जी सहायक कार्मिक अधिकारी में पदोन्नति हेतु बधाई तथा शुभकामनाएं दी तथा कर्मचारियों के ग्रीवांस को मिल जुलकर समाधान करने की बात कही।स्वागत करने वालों में अध्यक्ष महेश महतो, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष बच्चालाल प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रमोद गौतम और रंजीत कुमार, संयुक्त सचिव राकेश रंजन सहायक सचिव विपिन कुमार, संगठन सचिव गिरीजा प्रसाद, सीसीएम बासुकीनाथ उपाध्याय, डीटीजीएम मंजय कुमार और पवन कुमार, शाखा पार्षद बिपिन प्रसाद, प्रकाश रंजन मिश्र, युवा अध्यक्ष कृष्णा कुमार तथा महिला अध्यक्ष अनुपमा कुमारी उपस्थित थे।

 

 

Other Important News