बिहारशरीफ के विधायक ने विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की गड़बड़ियों एवं अवैध वसूली का मुद्दा उठाया…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ के माननीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने आज बिहार विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में असर्वेक्षित भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे गरीब एवं असहाय परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पात्र लाभुक सर्वे के अभाव में वंचित रह जा रहे हैं, जबकि योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही माननीय विधायक ने रहुई प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध वसूली किए जाने का गंभीर आरोप भी सदन में रखा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें योजना के लाभ दिलाने के नाम पर अवैध राशि की मांग किए जाने की बात उजागर होती है। यह अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरीबों के हक में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह मजबूती से जारी रहेगी।
